इंस्टाग्राम पर फिर दिखा स्मृति ईरानी का जबरदस्त ह्यूमर, इस बार पाकिस्तान को घेरा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और जानी मानी टीवी कलाकार स्मृति ईरानी का सेंस ऑफ ह्यूमर उनसे सोशल मीडिया अकॉउंट्स पर साफ देखने को मिलता है। कभी तो वह खुद के वजन का मजाक उड़ाते हुए छा जाती हैं तो कभी फिल्म सुई धागा से अनुष्का शर्मा के मीम को लेकर मंडे की फीलिंग से जोड़ती दिखती हैं। ऐसे में युवा वर्ग उनकी तारीफें करते नहीं थकता। इसके अलावा वे कई बार अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति जुबिन ईरानी की खिंचाई करने से भी नहीं चूकतीं। हाल ही भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी जिसके बाद भारत के एक विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में आ गए थे। इसके बाद भारत द्वारा बिना किसी शर्त अभिनंदन को छोड़ने के दबाव के बाद पाकिस्तान ने उन्हें वापस भारत भेजा। इस बीच अभिनंदन की कुछ वीडियो भी सामने आई थीं जिसमें वे पाक सेना के कई सवालों का जवाब देने से साफ इंकार करते दिख रहे हैं। अभिनंदन के इस निडर बर्ताव से लोग काफी प्रभावित हैं। इसी को लेकर स्मृति ने एक मीम अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाई है।

स्मृति ने पाकिस्तान को लेकर किया ये मजेदार पोस्ट

स्मृति ने पाकिस्तान को लेकर किया ये मजेदार पोस्ट

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर परीक्षा हाल में परीक्षा दे रहे दो लोगों का कार्टून शेयर किया है जिसमें पीछे बैठे शख्स को अभिनंदन और आगे बैठे शख्स को पाकिस्तान बताया है। पाकिस्तान अभिनंदन से नकल की पर्ची मांगता है। अभिनंदन पर्ची आगे बढ़ाता है लेकिन पर्चा के अंदर लिखा है- 'I am not supposed to tell you this'। बता दें कि ये वहीं लाइन है जो अभिनंदन ने पाक सेना के सवालों के जवाब में निडर होकर कही थीं। इस फनी पोस्ट के कैप्शन में स्मृति ने लिखा है- 'वेडनेसडे विसडम'।

View this post on Instagram

#wednesdaywisdom ... 🇮🇳

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

स्मृति के ह्यूमर पोस्ट पर क्या बोले लोग?

स्मृति ईरानी के इस फनी पोस्ट पर उनके फैंस शानदार कमेंट कर रहे हैं। लोग इसे मजाकिया और जबरदस्त बता रहे हैं। किसी ने लिखा - शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर तो किसी और ने लिए एक नेता का खूबसूरत फनी साइड।

अभिनंदन और पाक सेना के बीच हुई थी बातचीत

अभिनंदन और पाक सेना के बीच हुई थी बातचीत

विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान की गिरफ्त में आने के बाद उनके कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिनमें से एक में उनसे पूछताछ की जा रही थी। एक वीडियो जिसमें अभिनंदन चाय पीते दिख रहे हैं उनसे पूछा जा रहा है- आप भारत में कहां से हैं? इसके जवाब में अभिनंदन कहते हैं- 'I am not supposed to tell you this' यानी मुझे आपको ये बताने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा मिशन के बारे में पूछे जाने पर भी उन्होंने यही जवाब दिया। फिर पूछा जाता है- आप कौन सा विमान उड़ा रहे थे? तो जवाब आता है- 'I am not supposed to tell you this but I am sure you found the records' यानी मुझे ये बताने की इजाजत नहीं लेकिन यकीनन आपको ये अबतक पता लग चुका होगा। बता दें कि अभिनंदन का वीडियो जारी कर पाकिस्तान जेनेवा संधि को पहले ही तोड़ने की गलती कर चुका है।

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी ने पति संग शेयर की तस्वीर, उड़ाया खुद का ही मजाक, मिले 20,000 लाइक्स

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+