स्मृति ईरानी ने जाह्नवी कपूर की लगाई क्लास, Video शेयर कर बोलीं 'आंटी किसको बोला'?
मुंबई।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं,उनकी लगभग हर पोस्ट काफी चर्चाओं में रहती हैं, स्मृति ईरानी की एक ऐसी ही पोस्ट लोगों के बीच इस वक्त सुर्खियां बनी है, जिस पर लोग काफी हंस-हंस कर रिएक्शन दे रहे हैं, दरअसल स्मृति की मुलाकात हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी 'धड़क' फेम स्टार जाह्नवी कपूर से हो गई थी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>स्मृति ईरानी ने शेयर किया फनी वीडियो
अपनी मुलाकात का वीडियो को स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मजेदार पोस्ट लिखी है. स्मृति ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'कोई मुझे शूट कर दे वाला पल'- 'जब जाह्नवी कपूर लगातार उन्हें आंटी बुला रही थी। इस पोस्ट के बाद जाह्नवी ने बड़े ही क्यूट अंदाज में स्मृति ईरानी से माफी मांगी लेकिन तब तक स्मृति की ये पोस्ट वायरल हो चुकी थी।

2 लाख व्यू मिल
ईरानी ने जाह्नवी को बहुत ही प्यारा रिप्लाई किया, उन्होंने लिखा-'कोई बात नहीं बेटा.' ये आजकल के बच्चे. #auntykiskobola.खबर लिखे जाने तक पोस्ट को करीब 2 लाख व्यू मिल चुके हैं।

स्मृति ईरानी ने उड़ाया अपने वजन का मजाक
वैसे आपको बता दें कि भाजपा की तेज-तर्रार नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने आप पर भी किए गए जोक्स को भी शेयर करने से परहेज नहीं करती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने वजन का मजाक उड़ाया था, स्मृति ईरानी ने अपने पति जुबिन ईरानी संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक सीढ़ी पर बैठे हुए थे। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी में थीं और उनके पति कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे, स्मृति के सिर पर बबल बना था, जिसमें लिखा था कि 'हे भगवान उठा ले... मुझे नहीं मेरे वजन को उठा ले' तो वहीं दूसरी तरफ उनके पति के सिर पर भी बबल बना था जिस पर लिखा है-'इसको भी उठा ले तो चलेगा'।
'मेरे पति की पत्नी बहुत शानदार हैं'
इसके साथ ही स्मृति ने तस्वीर को कैप्शन दिया था कि 'कुछ लोग कहते हैं कि मेरे पति की पत्नी बहुत शानदार हैं... सच बात है.'इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री के बायो में लिखा है- 'ह्यूमर से युक्त, सीरियसनेस से थोड़ा मुक्त'।












Click it and Unblock the Notifications