फिल्म बाजीगर के इस मिठाई मीम के साथ स्मृति ईरानी ने मनाई दिवाली, इंटरनेट पर हुआ वायरल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अगर सोशल मीडिया क्वीन कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी जानी जाती हैं। अब उन्होंने दिवाली के मौक पर मिठाई पर बनाया गया फिल्म बाजीगर का एक मीम साझा किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने मिठाई से जुड़े अपने संघर्ष के बारे में भी बताया है।

smriti irani

स्मृति ईरानी ने जिस संघर्ष के बारे में बताया है, उसका सामना आम तौर पर हम लोग भी करते हैं। और ये संघर्ष दिवाली से जुड़ा हुआ है। स्मृति ईरानी ने एक वायरल मीम वीडियो साझा किया और एक क्राइंग इमोजी भी कैप्शन में लिखा है। उन्होंने बताया कि ये मिठाई और उनके बीच का असली संघर्ष है।

View this post on Instagram

#The struggle is Real 😭me and my Diwali Mithai 😂❤

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

ये वीडियो 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का है। जिसमें जॉनी लीवर और दिनेश हिंगू दिख रहे हैं। इस मीम में जॉनी लीवर को डाइट और हिंगू को दिवाली की मिठाई खाने वाले के तौर पर दिखाया है। जिसके बाद दोनों एक दूसरे की तरफ देखकर हंसते हैं। उनकी इस पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

स्मृति ईरानी मोदी सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। कपड़ा मंत्री के अलावा वह महिला और बाल विकास मंत्री भी हैं। आठ साल की अवधि तक चले हिट टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अभिनय करने के बाद स्मृति ईरानी को हर घर में पहचान मिली थी। उन्होंने शो में मुख्य किरदार, तुलसी की भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+