स्मृति ईरानी कार हादसा, कार का गलत नंबर बताने को बनाया गया दबाव
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के कार काफिले में हुए हादसे के बाद विवाद बढ़ गया है। हादसे में जिस व्यक्ति की मौत के बाद उसकी बेटी ने कहा कि उसपर कार का गलत नंबर बताने का दबाव बनाया गया था।
मासूम ने अपने अपने पिता की मौत के लिए स्मृति ईरानी को बताया जिम्मेदार

हादसे में घायल लड़की ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा है कि एक पुलिस अधिकारी ने उसे गलत कार का नंबर बताने का दबाव डाला और वही नंबर एफआईआर में लिखा गया है।
हादसे के बाद डॉ नागर की मृत्यु हो गयी थी, वहीं हादसे के बाद स्मृति का कहना है कि जिस कार से बाइक की टक्कर हुई थी वह हमारे काफिले की नहीं थी।
लड़की ने यह भी आरोप लगाया था कि हादसे के बाद वह स्मृति ईरानी से मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन स्मृति ईरानी ने उनको अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर मदद मिली होती तो उसके पिता जिंदा रहते।












Click it and Unblock the Notifications