'डियर' कंट्रोवर्सी के बाद स्मृति ईरानी ने खुद को कहा 'आंटी नेशनल', फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

नयी दिल्ली। बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के बीच 'डियर' वॉर के बाद अब स्मृति ईरानी ने अपने फेसबुक पेज पर इमोशनल पोस्ट किया है। स्मृति ने देर रात ये भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन से लेकर राजनीतिक संघर्ष का जिक्र किया है। ट्विटर पर चले डियर विवाद के बाद उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है। बुधवार को लिखे गए इस पोस्ट को अब तक 2252 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। ट्विटर पर कांग्रेस महिला नेता से भिंड़ी स्‍मृति ईरानी, पूछा कुछ प्‍लान है क्‍या?

 smriti irani

क्या लिखा है स्मृति ईरानी ने ?

अपने पोस्ट में स्मृति ईरानी ने लिखा है कि वो एक मध्‍यमवर्गीय परिवार में पैदा हुईं थीं। जब वो छोटी थी तो उस वक्त लड़कियों को जवाब नहीं देने के लिए कहा जाता था। लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता था कि लड़के, लड़कियों को कितना अपमानित करते थे। अगर कोई लड़की जवाब देती भी थीं तो उसे अक्खड़ मान लिया जाता था। सवाल ये है कि लड़कियों जवाब क्यों नहीं देना चाहिए? लड़कियों को चुप रहने को क्यों कहा जाता है? हमेशा यही कहा गया कि इससे कोई फायदा नहीं है। नुकसान तुम्हारा होगा, लड़के का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

होटल में टेबल साफ करती थीं स्मृति ईरानी, मोदी जी ने अपने स्वार्थ के लिए बनाया मंत्री

उन्होंने अपने पोस्ट में अपने टीवी करियर की भी बाते लिखी है। उन्होंने लिखा है कि वहां ना चाहते हुए भी आपको बहुत कुछ करना पड़ता है। सिर्फ प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता नहीं मिलती। राजनीति में आपको जमीन से उठकर काम करना पड़ता है। राजनीति में अपने पुराने दिनों के बारे में स्मृति ईरानी ने लिखा है कि जैसे ही आपको एचआरडी मिनिस्‍टर बनाया जाता है, कुछ 'बुद्धिजीवी' आपको 'अनपढ़' कहने लगते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के आखिरी में मानव संसाधन मंत्री के तौर पर अपनी उपलब्धियों का भी जिक्र किया है। पढ़िए स्मृति का भवानात्मक पोस्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+