मनी लॉन्ड्रिंग: स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल से फिर पूछे सवाल, अब भी लगता आपको सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फिर नए सवाल किए।

नई दिल्ली, 08 जून : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फिर नए सवाल किए। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की हिरासत में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल पूछा है।

smriti irani

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं क्या उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश की जांच की जिसमें कहा गया था कि सत्येंद्र जैन ने शेल कंपनियों और हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से 16 करोड़ रुपये जमा किए थे?

केजरीवाल नहीं दिए एक भी सवाल के जवाब

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से 1 जून को 10 सवाल पूछे थे, उन्होंने उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दिया। ईडी ने सत्येंद्र जैन के सहयोगियों से लगभग 2.80 करोड़ नकद और 1 किलोग्राम से अधिक वजन के 133 सोने के सिक्के जब्त किए। क्या केजरीवाल अब भी सोचते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं? केंद्रीय जांच एजेंसी 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार घंटे तक पूछताछ के बाद सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था।

सत्येंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग की थी?

केजरीवाल जी से मेरा पहला सवाल यह है कि क्या वे इस बात से इंकार कर सकते हैं कि सत्येंद्र जैन ने अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटरों की मदद से 56 शेल कंपनियों के माध्यम से चार शेल कंपनियों को 16.39 करोड़ रुपये दिए थे और 2010-16 से मनी लॉन्ड्रिंग की थी?

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुष्टि की थी

क्या यह सच है कि मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि सत्येंद्र जैन खुद 16.39 करोड़ काले धन के असली मालिक हैं? क्या यह सच है कि दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 2019 के अपने एक आदेश में पुष्टि की थी कि सत्येंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग की है?

आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी

सीबीआई के 2017 के एक मामले पर आधारित ईडी की जांच है, जिसके अनुसार जैन और उनकी पत्नी पूनम जैन ने फरवरी 2015 और मई 2017 के बीच कथित तौर पर 1.47 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने जैन की गिरफ्तारी को आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर उनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+