दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टर, 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं'
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। कोलकाता के बाद अब दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के दिग्गज नेता महारैली में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली में शामिल होने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंची हैं। वहीं, इस महारैली से पहले दिल्ली में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं जो कि चर्चा का विषय बन गए हैं।

'दीदी, यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं।'
दिल्ली में लगे इन पोस्टर्स पर लिखा गया है, 'दीदी, यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं।' सेंट्रल दिल्ली के जंतर मंतर रोड, बंग भवन के सामने ये होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं। जबकि एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, 'दीदी , यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।' ये सभी पोस्टर्स यूथ ऑफ डेमोक्रेसी की तरफ से लगाए गए हैं। बता दें कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कई बीजेपी नेताओं को जनसभा की अनुमति नहीं दी थी।

आप की इस रैली शामिल होंगी ममता बनर्जी
दिल्ली में होने वाली आप की इस रैली में कई नेताओं के आने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी इस रैली में शामिल होंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार भी इस रैली का हिस्सा होंगे।

दिल्ली में 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली
लोकसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी ने 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली का आयोजन किया है। इस रैली में समाजवादी पार्टी, डीएमके, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे। गोपाल राय ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस रैली में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications