आपकी जेब में होंगे नमो, मोदी के नाम पर स्मार्टफोन लॉन्च
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम इन वेटिंग की डिमांड उनके बढ़ती शख्तिसत के साथ बढ़ती जा रही है। मोदी ने नाम का डंका हर होर बढ़ता जा रहा है। नमो की टीशर्ट, नमो की कैंप लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे है। मोदी की लोकप्रियता युवाओं में बीच तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में कंपनियां मोदी को लेकर नए-नए एक्सपेरीमेंट करने की जुगत में लगी हुई है। गुजरात की एक कंपनी ने राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर दो स्मार्टफोन लांच किए हैं।
मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं में बढ़ते उनके क्रेज को देखते हुए कंपनी ने मोदी के नाम पर स्मार्टफोन लांचकर कुछ नया करने के कोशिश की है। मोदी ऐसे पहले नेता है जिनके नाम पर स्मार्टफोन लांच किया गया है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन का नाम सैफरन वन और स्मार्टनमो सैफरन टू रखा है।

कंपनी ने बताया कि दोनों फोन की डिलीवरी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी। फोन को बुक करवाने की शुरूआती कीमत 999 रूपए रखी गई है। 16 और 32 जीबी में उपलब्ध स्मार्टनमो सैफरन वन की कीमत क्रमश: 18 हजार और 23 हजार रूपए रखी गई है, जबकि स्मार्टनमौ सैफरन टू 24 हजार रूपए में उपलब्ध होगा। दोनों फोन में एंड्रोड 4.2 है। फोन की प्री बुकिंग शुरु हो गई है। www.smartnamo.com पर लॉग इन कर आप इस स्मार्टफोन की बुकिंग कर सकते है।
मोदी के नाम पर लॉच इन डुअल सिम वाले स्मार्ट फोन में 1.5 जीएचजेड कुआड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 एमपी रिअर कैमरा, 5 एमपी फ्रंट कैमरा और 3.150 एमएच बैट्री मिलेगी। कंपनी के मुताबिक सफेद और काले रंग में उपलब्ध दोनो फोन को स्नैपडील वेबसाइट के जरिए बुक करवाया जा सकता है। इनमें 2जी, 3जी, वाई-वाई, ब्लूटूथ और माक्रोयूएसबी की सुविधा भी उपलब्ध है। सैफरन वन में 5 इंच का आईपीएस स्क्रीन है,जबकि टू में 6.5 इंच का स्क्रीन है।












Click it and Unblock the Notifications