अनलॉक 2.0: दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें ये बात
नई दिल्ली, 6 जून। राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण अब कम हो रहा है। इसे देखते हुए वहां अब लॉकडाउन में छूट भी दी जा रही है। आज से दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं शुरू हो रही हैं। हालांकि, मेट्रो सेवाओं को आम जनता के लिए 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ शुरू किया गया है। रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएमआरसी ने बताया कि यात्रा के लिए यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के साथ-साथ टोकन के साथ यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी।
Recommended Video

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों की अनुमति है। अधिकारी ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट कार्ड पर मौजूदा 20 फीसदी छूट में कोई बदलाव नहीं होगा जो लंबे समय से लागू है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 381 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1 हजार 189 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 24 घंटे में कुल 34 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 5889 है।












Click it and Unblock the Notifications