आरक्षण से नाराज युवक ने CM नीतीश कुमार पर भरी सभा में फेंकी चप्‍पल, मचा हड़कंप

Recommended Video

    Nitish Kumar पर भरी सभा में युवक ने इस वजह से फेंकी चप्पल, Police ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। पटना में कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने उनपर चप्‍पल फेंकने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि मंच से दूर होने के कारण युवक का चप्पल मंच तक नहीं पहुंच सका। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त नीतीश कुमार और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य बड़े नेता बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। नीतीश कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के बाद मंच पर बैठे ही थे तभी उनको निशाना बनाते हुए वहां मौजूद एक युवक ने चप्पल फेंक दी। वहां मोजूद जेडीयू के नेताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक का नाम चंदन तिवारी बताया जा रहा है।

    आरक्षण के मुद्दे पर नाराज था चप्‍पल फेंकने वाला युवक

    आरक्षण के मुद्दे पर नाराज था चप्‍पल फेंकने वाला युवक

    जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक नीतीश पर चप्‍पल फेंकने वाला युवक चंदन आरक्षण के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार से नाराज था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। चंदन औरंगाबाद का रहनेवाला है और वह खुद को सवर्ण सेना का सदस्य बता रहा है।

    आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर विरोध जारी है

    आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर विरोध जारी है

    आपको बता दें कि बिहार में आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है लेकिन पहली बार किसी शख्स ने इस मसले को लेकर सीएम को टारगेट किया है। बिहार में आरक्षण खत्‍म को लेकर कई जगह घेराव हो रहे हैं।

    क्‍या कहना है चंदन तिवारी का

    क्‍या कहना है चंदन तिवारी का

    चंदन ने कहा कि आरक्षण की वजह से बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही और ये सब नीतीश कुमार की वजह से हो रही है। हम बेरोजगार कहां जाएं? हमारे सामने नौकरी की समस्या है, नीतीश कुमार को आरक्षण खत्म कर देना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+