नकल रोकने के नाम पर कैंची से लड़कियों के कपड़े काटकर पुरुष टीचरों ने ली तलाशी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की परीक्षा में बैठने से पहले छात्राओं के कपड़ों की बांह को कैंची से काटे जाने का मामला फिर सामने आया है। राजनांदगांव में एक स्कूल में परीक्षा से पहले चेकिंग के दौरान नकल रोकने के लिए टीचरों में लड़कियों के कपड़े की फुल स्लीव्स को काट दिया। मामला 31 मई का है। राज्य में छत्तीसगढ़ प्री ऐग्रिकल्चर टेस्ट (CGPAT) की परीक्षा का आयोजन किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। छत्तीसगढ़ मामले में भी राजनंदगांव के कलेक्टर ने शिकायत पर जांच बैठाने का भरोसा दिया है। राजनांदगांव मुख्यमंत्री रमन सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। बता दें कि ऐसा ही मामला इसी माह पहले भी सामने आया था जब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पैरामेडिकल परीक्षा में शामिल होने जा रहीं महिला उम्मीदवारों के कुर्ते की आस्तीन को ब्लेड से काट दिया गया था। इस घटना के बाद सफाई देते हुए मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कहा था कि ऐसा लड़कियों ने खुद किया था।












Click it and Unblock the Notifications