फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 24 घंटों में देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है, स्काईमेट के मुताबिक हरियाणा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

 हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के मुताबिक आज और कल हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए येलो और मध्य- उच्च पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर व लाहौल स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि, अंधड़ व गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। दो अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

स्काईमेट ने जारी की चेतावनी

स्काईमेट ने जारी की चेतावनी

जबकि स्काईमेट के मुताबिक 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। एक-दो जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इसी दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में 31 मार्च की शाम या रात को एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान

इसके बाद उत्तरी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क हो जाएगा। साथ ही तापमान भी बढ़ने लगेंगे। उम्मीद है कि दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान सप्ताह के अंत तक 35 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है।

यहां भी गरजेंगे मेघ

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि एमपी, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई इलाकों में भी आज बारिश होने के आसार है। आईएमडी के मुताबिक मध्‍यप्रदेश के शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर में तेज बारिश हो सकती है।

 बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

तो वहीं आज और कल राजस्थान में और महाराष्‍ट्र में गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, ललितपुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली आदि जिलों में अगले 12 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+