कोलकाता: खाली प्‍लॉट में प्लास्टिक बैग से 14 बच्चों के कंकाल मिलने से हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक एक मामला सामने आया है जो बच्चों के कंकाल से जुड़ा है। दक्षिण कोलकाता के हरीदेवपुर स्थित एक खॉली प्लॉट से रविवार को 14 बच्चों के कंकाल मिले हैं। ये सभी कंकाल एक प्लास्टिक बैग में लपेटे हुए थे। मामला तब सामने आया जब इस खाली पड़े मैदान में कुछ निर्माण कार्य के लिए खुदाई की जा रही थी। हालांकि, इनमें कितने लड़के और कितनी लड़कियों के कंकाल हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ शव सड़ चुके हैं और कुछ आधे सड़े हुए हैं

कुछ शव सड़ चुके हैं और कुछ आधे सड़े हुए हैं

एक वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक कुछ शव पूरी तरह से सड़ चुके हैं जबकि कुछ आधी सड़ी हालत में हैं। अधिकारी ने कहा, ‘हमें इस बारे में कोई सुराग नहीं है कि ये (शव) कहां से आए। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखें तो ऐसा लगता है कि इन्हें यहां इसलिये फेंका गया क्योंकि जमीन खाली पड़ी थी। शहर के महापौर सोवन चटर्जी और पुलिस आयुक्त भी मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे।

अबॉर्शन रैकेट का हो सकता है सच

अबॉर्शन रैकेट का हो सकता है सच

कोलकाता के मेयर सोवान चटर्जी ने कहा, 'ये 14 शव प्लास्टिक से अलग-अलग लपेटे हुए थे और इन्हें दो बेगों में भरा हुआ था। अभी पूरे इलाके में और तलाशी की जाएगी, ताकि यह पता लग पाए कि कहीं और तो शवों को नहीं छुपाया हुआ है। ऐसा लगता है कि इन शवों पर केमिकल लगाया हुआ है।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, 'इस मामले के पीछे आसपास का कोई अबॉर्शन रैकेट हो सकता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, 'इस मामले के पीछे आसपास का कोई अबॉर्शन रैकेट हो सकता है।

घटना से सनसनी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन शिशुओं की मौत के पीछे कोई बड़ा मामला हो सकता है। फिलहाल कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना से दक्षिण कोलकाता के इलाके में सनसनी फैल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+