नकलची निकले जेट एयरवेज के 6 पूर्व सीनियर पायलट, 6 महीनों तक प्लेन उड़ाने पर लगा बैन
मुंबई: जेट एयरवेज के पूर्व 6 सीनियर पायलट इंडिगो के ए320 विमान उड़ाने के लिए ली जा रही लिखित परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए। परीक्षा के दौरान डीजीसीए के पर्यवेक्षक के कैमरे में ये 6 पायलट नकल करते हुए पकड़े गए। बुधवार को इन पायलटों पर कार्रवाई करते हुए इनके 6 महीने तक एग्जाम देने पर रोक लगा दी गई है। ये पायलट बोइंग 737 उड़ाते थे। इन पायलटों को 6 महीने बाद फिर से परीक्षा के लिए अप्लाई करना होगा।

जेट एयरवेज के पायलेट निकेले नकलची
इंडिगों ने डीजीसीए के पर्यवेक्षक की मौजदूगी में 22 जुलाई को इनहाउस एग्जाम आयोजित करवाए थे। इसमें बोइंग 737 विमानों में जेट एयरवेज के छह पायलट थे। सूत्रों के मुताबिक बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए उन्हें एक दूसरे के साथ खुलकर चर्चा की। लिखित परीक्षा के दौरान भी ये पायलट गंभीर नहीं दिखे। इन 6 पायलटों को बोइंग 737 उड़ाने का काफी अनुभव हासिल है। लेकिन ये सवाल ए 320 एयरक्राफ्ट से संबंधित थे, जो उन्हें इंडिगो के लिए उड़ाना था।

6 महीने की लगी रोक
डीजीसीए चीफ अरुण कुमार ने कंफर्म किया कि इन 6 पायलटों के एग्जाम में बैठने पर 6 महीने तक रोक लगा दी गई है। अप्रैल में जेट एयरवेज द्वारा विमान संचालन को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इन्होने इंडियों ज्वाइन कर लिया था। इंडिगो बोइंग 737 विमानों का परिचालन नहीं करता है, इसलिए इन सभी पायलटों को टाइप-रेटिंग नामक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। टाइप रेटिंग एक तरह का सार्टिफिकेट होता है, जो पायलटों को निश्चित प्रकार की फ्लाइट को उड़ाने के लिए नियामक द्वारा दिया जाता है। ए 320 उड़ाने के लिए पायलटों को अतिरिक्त प्रशिक्षण के बाद इन परीक्षाओं को पास करना जरूरी है।

क्या होता है टाइप रेटिंग ट्रेनिंग
टाइप रेटिंग ट्रेनिंग ग्राउंड ट्रेनिंग क्लासेस से शुरू होता है। इसमें पॉयलट विशेष विमान पर सिस्टम, उसके प्रदर्शन, सीमाओं के बारे में सीखते हैं। ग्राउंड एग्जाम ट्रेनिंग के बाद पायलटों को लिखित परीक्षा पास करनी होती है। मैनपावर की कमी की वजह से पिछले 8-9 सालों से डीजीसीए ने एयरलाइंस को टाइप-रेटिंग परीक्षा कराने की अनुमति दी है। डीजीसीए से एक फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर परीक्षाओं की निगरानी के लिए जाता है। अब ये पायलट 6 महीने तक इंडिगो के विमान नहीं उड़ा पाएंगे। सूत्र ने बताया कि इन पायलटों का टाइप-ट्रेनिंग प्रोग्राम बंद हो गया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications