हिजाब विवाद: प्रदर्शन कर रहीं 6 छात्राओं की पर्सनल डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर, पैरेंट्स ने कराया केस दर्ज

बेंगलुरु, फरवरी 11। कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहीं मुस्लिम छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बच्चों की पर्सनल जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और अब वायरल भी किया जा रहा है। NDTV की खबर के मुताबिक, 6 मुस्लिम छात्राओं के परिजनों ने उड्डपी जिले में ये शिकायत दर्ज कराई है।

Hijab row

Recommended Video

    Karnataka Hijab Controversy: Supreme Court का फिर तारीख देने से इनकार | वनइंडिया हिंदी

    मुस्लिम लड़कियों के शेयर किए जा रहे हैं नंबर

    उड्डपी जिले के पुलिस अधीक्षक एन विष्णुवर्धन ने बताया है कि 6 मुस्लिम छात्राओं के परिवारवालों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बच्चियों की पर्सनल जानकारी जैसे कि नाम और मोबाइल नंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। परिवार के लोगों का आरोप है कि इस तरह से उनकी बच्चियों के निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    परिजनों को है इस बात का डर

    अपनी शिकायत में परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी बच्चियों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद उसका इस्तेमाल धमकी देने के लिए किया जा सकता है। विष्णुवर्धन ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता ने उन्हें लिखित शिकायत दी है। पुलिस की तरफ से परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि इस मामले में सही जानकारी उपलब्ध कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    1 जवरी को शुरू हुआ था हिजाब विवाद

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जिन मुस्लिम छात्राओं की जानकारी को वायरल किया गया है, ये वहीं स्टूडेंट हैं, जिन्होंने उड्डपी जिले के प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में पहली बार हिजाब पहनने की मांग की थी और इस विवाद की शुरुआत हुई थी। इस विवाद की शुरुआत 1 जनवरी को हुई थी। तब उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया था। इसके बाद से ये विवाद तो अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। कर्नाटक हाई कोर्ट तक ये मामला गया है, जहां कोर्ट ने हिजाब पहनने पर सोमवार तक रोक लगा दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+