स्पाइसजेट की फ्लाइट में 6 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, इलाज के लिए घरवाले ले जा रहे थे दिल्ली
नई दिल्ली। पटना से दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट में 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया ने इसकी जानकारी दी। 6 महीने की बच्ची को दिल की बीमारी थी और परिजन इलाज के लिए उसको लेकर दिल्ली आ रहे थे, इस दौरान प्लेन में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

इस बच्ची की पहचान रचिता कुमार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 माह की बच्ची के दिल में छेद था और उसका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही थी।
बच्ची को लॉन्गेनिटल नाम की दिल की बीमारी थी। सामान्य भाषा में कहें तो उसके दिल में एक छोटा छेद था और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। ये परिवार बिहार के बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications