यूपी: पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्‍त धमाका, 6 की दर्दनाक मौत

Six killed in cracker explosion in Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 लोग मारे गए। जिले के जैतपुर गांव में सोमवार को मोहम्मद हनीफ नामक व्यक्ति की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद मकान की छत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में से पांच हनीफ के परिजन व एक सहयोगी शामिल है।

मृतकों की पहचान चांद बाबू (20), मोहम्मह इस्लाम (18), रमजान (12), निजाम (4), शमीन (11) और अजय (20) के रूप में की गई है, जिनकी मलबे में दब जाने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक प्रतिभा अंबेडकर ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मलबे को हटाने का काम पूरा कर लिया गया है।

हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनको लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हनीफ पिछले पांच-छह सालों से पटाखा व्यवसायी है और अपने मकान के एक हिस्से का उपयोग पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के रूप में करता आ रहा है।

घटना प्रथम दृष्टया जांच से लगता है कि पटाखे बनाते समय दुर्घटनावश आग लग जाने से बड़ा विस्फोट विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बात की जांच की जा रही है, कि हनीफ के पास पटाखे बनाने और व्यापार का लाइसेंस था या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+