मणिपुर के बाद मेघालय में तनाव, शिलांग में दो समुदायों के बीच झड़प, 16 गिरफ्तार
मेघायल में कुकी और मेइती समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर में हिंसा की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मेघालय में भी दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए। इस घटना में शामिल 16 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही।
जानकारी के मुताबिक 4 मई को कुकी और मेइती समुदायों के लोग मिजो मॉर्डन स्कूल के पास नोंग्रिम हिल्स में भिड़ गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम वहां पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इस घटना में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों समुदायों को सख्त चेतावनी दी गई है। अगर कोई हिंसा फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीष
मणिपुर में क्या हुआ?
मणिपुर में मेइती समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बात सरकार ने कही थी। जिस पर नागा और कुकी आदिवासियों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कई इलाकों में भीषण हिंसा हुई, जिस वजह से सेना को मोर्चा संभालना पड़ा।
पूरे पूर्वोत्तर में अलर्ट है
इस हिंसा की घटना के बाद से मणिपुर में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मणिपुर के साथ पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी हिंसा को लेकर अलर्ट है। गृहमंत्री अमित शाह खुद इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कर्नाटक दौरा भी रद्द कर दिया।
CAPF की 10 कंपनियां तैनात
वहीं सेना को उतारने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वहां पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 और कंपनियां भेजीं। भारतीय सेना ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा कि मणिपुर में हालात को कंट्रोल में कर लिया गया है। राहत कार्य में भारतीय वायुसेना को भी लगाया गया।
दंगाइयों को गोली मारने के आदेश
वहीं दूसरी ओर सरकार ने किसी भी कीमत पर हिंसा को रोकने की बात कही है। इसके लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए। हालांकि बहुत से राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications