सुनंदा पुष्कर के पुत्र शिव मेनन से एसआईटी ने की पूछताछ
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में उनके बेटे शिव मेनन से एसआईटी ने पूछताछ की है। वहीं एसआईटी एक बार फिर से शशि थरूर से इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नकर बीएस बस्सी ने बताया कि शिव मेनन ने आज 1.15 बजे वसंत विहार पुलिस थाने पहुंचकर एसआईटी के सवालों के जवाब दिये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय जरूरत पड़ी तो फिर उनसे पूछताछ हो सकती है।
इससे पूर्व मेनन ने एसआईटी के सदस्यों से बात की, जिन्होंने उनसे जांच में सहयोग देने के लिए कहा। बस्सी ने कहा कि मेनन से जितनी जल्दी हो सके जांच में सहयोग देने के लिए कहा गया था। वह दुबई से दिल्ली पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर नई दिल्ली के एक होटल के कमरे में 17 जनवरी, 2014 को मृत पाई गई थीं और एक जनवरी, 2015 को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications