अपहरण मामले में गिरफ्तार एचडी रेवन्ना, जानिए क्या है पूरा मामला
कर्नाटक में जेडीएस के विधायक एचडी रेवन्ना को शनिवार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। रेवन्ना को अपहऱण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एचडी रेवन्ना के खिलाफ बेंगलुरू के केआर नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना नेकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था। इस मामले में सुनवाई 6 मई को होगा।

गौर करने वाली बात है कि एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना अभी भी फरार हैं। प्रज्वल के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है।
कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पुलिस की ओर से अपहरण का भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मैसुरू जिले के कृष्णराजा नगर के रहने वाले 20 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रेवन्ना ने उनकी मां का अपहरण किया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 वर्ष पहले उनकी मां होलेनरसीपुरा में रेवन्ना के घर पर काम करती थी। लेकिन तीन साल पहले उन्होंने काम करना छोड़ दिया और अपने गृहनगर लौट आईं। लेकिन पांच दिन पहले रेवन्ना अपने साथियों के साथ आए और कहा कि पुलिस पूछताछ के लिए आ सकती है लेकिन पुलिस को कुछ बताना नहीं है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि 29 अप्रैल को रात तकरीबन 9 बजे रेवन्ना के सहयोगी सतीश बाबन्ना हमारे घर आए। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारी मां पकड़ी जाती है तो तुम संकट में आ जाओगे, सभी लोग जेल जा सकते हैं।
रेवन्ना ने मेरी मां को लाने के लिए कहा। इसके बाद वह मेरी मांग को ले गए। एक मई को मेरे दोस्त का फोन आया और उसने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमे उसकी मां को रस्सी से बांधा गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरी मां को जान का खतरा है, पुलिस को मेरी मां को खोजने में मदद करनी चाहिए।
मामले की 5 बड़ी अपडेट
- एचडी रेवन्ना के खिलाफ 60 वर्षीय महिला के बेटे ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बेटे का आरोप है कि एचडी रेवन्ना ने उसकी मां के साथ यौन शोषण किया और उनका अपहरण किया।
- इस मामले में 28 फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायत में कहा गया है कि एचडी रेवन्ना और उनके सहयोगी सतीश बाबन्ना ने गुरुवार को मैसुरू से उनकी मां का अपहरण किया था। बाबन्ना को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
- शिकायत के अनुसार सैकडों वीडियो जो सामने आए हैं उसमे से एक वीडियो में महिला प्रज्वल रेवन्ना से उन्हें छोड़ देने की विनती कर रही हैं। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना पहले ही डिप्लोमैटिक पासपोर्ट से जर्मनी रवाना हो गए हैं।
- एचडी रेवन्ना के खिलाफ धारा 364ए, 365 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। यह धाराएं अपहरण, गलत मकसद से गोपनीय हरकत को अंजाम देने के लिए अपहरण, एक ही मंशा से कई लोगों द्वारा की गई घटना की हैं।
- एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि कथित अपहरण के पांच दिन के बाद महिला मैसुरू के एक गांव में फॉर्महाउस में पाई गई है। यह घर एचडी रेवन्ना के पीए राजशेखर का है। महिला को बंगुलुरू लाया जाएगा, जहां उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications