Sircilla Assembly chunav 2023: सिरसिला सीट पर KTR आगे, जानें कितने वोटों की है लीड

Sircilla Assembly election result 2023कांग्रेस के खाते में दक्षिण का एक और राज्य आता नजर आ रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस पहली बार सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने राज्य में बीआरएस से सत्ता छीन ली है। राज्य में चुनावों की मतगणना जारी है। तेलंगाना में कांग्रेस 67सीटों पर आगे है। वहीं बीआरएस 36 और भाजपा 7 सीटों पर आगे है।

राज्य की प्रमुख सीटों की बात करें तो भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना सरकार के मंत्री के टी रामा राव 13 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद 27 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।

 Sircilla assembly Election Result 2023 K T Rama Rao leading vote counting Winning Candidate

केटीआर ने सिरसिला विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 13 राउंड पूरे होने के बाद अभी आठ राउंड की गिनती बाकी है। तेलंगाना में चुनाव परिणाम के रुझानों में कांग्रेस 67 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि बीआरएस 43 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का वोट शेयर 39.79 प्रतिशत था, जबकि बीआरएस का वोट शेयर 38% था। भारतीय जनता पार्टी को राज्य में 14.04% प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी कोडंगल से 20,593 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेलंगाना से बीजेपी सांसद बंदी संजय कुमार करीमनगर विधानसभा से पीछे चल रहे हैं। तेलंगाना में बीजेपी आठ सीटों पर आगे चल रही है। हुजूराबाद में भाजपा के एटाला राजेंदर तीसरे स्थान पर खिसक गए। बीआरएस के पदी कौशिक रेड्डी 7 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

सीएम केसीआर कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे स्थान पर खिसक गए क्योंकि बीजेपी के वेंकट रमण रेड्डी आगे निकल गए। रेवंत रेड्डी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं। गोशामहल में बीजेपी के राजा सिंह 2800 वोटों से आगे चल रहे हैं. वह 2018 के तेलंगाना चुनाव में जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+