SIR Update: 5 राज्यों में 1 करोड़ से ज्यादा नाम गायब, इस राज्य में 42 लाख नाम कटे, क्या हो रहा वोटर लिस्ट में?

SIR Update: देश की चुनावी व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के बाद पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। इन ड्राफ्ट रोल्स में कुल 1.02 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

इसका सीधा असर यह हुआ कि इन 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या करीब 7.6 प्रतिशत तक कम हो गई। इतनी बड़ी संख्या में नाम हटने से राजनीतिक गलियारों से लेकर आम मतदाताओं तक में हलचल मच गई है। भले ही यह आंकड़ा फिलहाल 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा हो, लेकिन इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर महसूस किया जा रहा है।

SIR Update

🔵 13.35 करोड़ से घटकर 12.33 करोड़ वोटर (SIR In India)

चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को SIR की घोषणा की थी। उस वक्त इन राज्यों और UTs में कुल 13.35 करोड़ मतदाता दर्ज थे। अब जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आई है, उसमें यह संख्या घटकर 12.33 करोड़ रह गई है। ड्राफ्ट रोल में सिर्फ उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्होंने 4 नवंबर 2025 से शुरू हुई गणना प्रक्रिया के दौरान अपने फॉर्म जमा किए।

🔵नाम क्यों हटे, चुनाव अधिकारियों ने क्या बताया?

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक जिन 1.02 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए हैं, उन्हें तीन कैटेगरी में रखा गया है। इनमें वे लोग शामिल हैं जो स्थान बदल चुके हैं या घर पर नहीं मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और वे मतदाता जिनके नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज पाए गए। औसतन यह कटौती बिहार में अगस्त में हुई SIR प्रक्रिया जैसी ही है, जहां करीब 8 प्रतिशत नाम हटाए गए थे।

🔵राजस्थान में सबसे ज्यादा असर, 42 लाख नाम कटे (Rajasthan Voter List)

राजस्थान से सबसे चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार यहां करीब 42 लाख नाम हटाए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 7.66 प्रतिशत है। इनमें 8.75 लाख मृत मतदाता, 29.6 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित या अनुपस्थित लोग और 3.44 लाख डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। जयपुर में ही 5.3 लाख से ज्यादा नाम हटे हैं, जबकि अजमेर, कोटा, अलवर, सीकर और पाली में भी एक-एक लाख से ज्यादा नाम काटे गए।

🔵गोवा और पुडुचेरी में भी बड़ी कटौती (Goa SIR)

गोवा में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से एक लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। यहां कुल 11.85 लाख मतदाताओं में से 91.56 प्रतिशत ने अपने फॉर्म जमा किए। हटाए गए नामों में 25,574 मृत, 29,729 अनुपस्थित, 40,469 स्थायी रूप से शिफ्ट हुए और 1,997 डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं।

पुडुचेरी में 1.03 लाख से ज्यादा नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटे हैं। यहां 10.21 लाख फॉर्म बांटे गए थे, जिनमें से कई फॉर्म मौत, माइग्रेशन, डुप्लीकेशन या जमा न होने की वजह से इकट्ठा नहीं हो पाए। पुडुचेरी जिले में सबसे ज्यादा 85,531 ऐसे मामले सामने आए, जबकि कराईकल, माहे और यानम में भी हजारों नाम हटाए गए।

🔵यह फाइनल वोटर लिस्ट नहीं, अभी मौका बाकी

चुनाव अधिकारियों ने साफ किया है कि यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, अंतिम नहीं। 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा और आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान अगर किसी योग्य मतदाता का नाम गलती से हट गया है, तो वह जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी।

🔵वोटरों के लिए जरूरी अलर्ट

इस पूरे घटनाक्रम से एक बात साफ है कि मतदाताओं को अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। समय पर फॉर्म भरना, पता अपडेट करना और वोटर लिस्ट में नाम चेक करना बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि वोटर लिस्ट से नाम कटना मतलब लोकतंत्र में अपनी आवाज खो देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+