Ex Navy Chief को भेजा गया SIR नोटिस, 82 की उम्र में बुलाए जाने पर आगबबूला हुए एडमिरल अरुण प्रकाश
Ex Navy Chief got SIR Notice: भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने चुनाव आयोग (EC) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए हैं, जिससे देश में voter list's update process को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। 82 वर्षीय एडमिरल को पहचान सत्यापन के लिए 18 किलोमीटर दूर बुलाया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की है।
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एडमिरल प्रकाश, जो 1971 के युद्ध के वीरता पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपत्तियां साझा शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी 78 वर्षीय पत्नी को SIR के तहत अलग-अलग तारीखों पर इतनी दूर स्थित केंद्र पर उपस्थित होने के नोटिस मिले थे।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुझे 20 साल पहले सेवानिवृत्ति के बाद से किसी विशेष विशेषाधिकार की न तो आवश्यकता है और न ही मैंने कभी इसकी मांग की है। मेरी पत्नी और मैंने आवश्यकतानुसार एसआईआर फॉर्म भरे थे और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गोवा ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 में हमारे नाम शामिल देखकर प्रसन्न थे। हालांकि, हम चुनाव आयोग के नोटिस का अनुपालन करेंगे।"
एडमिरल प्रकाश ने जोर दिया कि यदि SIR फॉर्म आवश्यक जानकारी पूरी तरह से एकत्र करने में विफल रहते हैं, तो उनमें बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तीन बार उनके घर आए थे, और उस समय अतिरिक्त विवरण लिए जा सकते थे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की असुविधा को उजागर करते हुए प्रक्रिया की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए।












Click it and Unblock the Notifications