SIR Form Online: 5 मिनट में ऑनलाइन कैसे भरें Enumeration फॉर्म ,यहां समझें Step-by-step पूरा प्रोसेस
SIR Form Online: आज के डिजिटल दौर में सरकारी सेवाओं को सरल और तेज बनाने के लिए कई प्रक्रियाएं ऑनलाइन की जा रही हैं, जिससे समय की तो बचत होती ही है, साथ ही इसे भरने के लिए आपको किसी की जरूरत भी नहीं पड़ती है।इसी क्रम में SIR Form (Self Information Report / Enumeration Form) भी है, जिसे कि अब ऑनलाइन भरकर सबमिट कर सकते हैं।
स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न या SIR एन्यूमरेशन फ़ॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है। ऑफ़लाइन प्रोसेस के उलट, ऑनलाइन SIR सिस्टम पूरी तरह से इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) मैनेज करता है। वोटर्स को फ़ॉर्म डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होगी।

आइए आपको बताते हैं Step-by-step सारा प्रोसेस (SIR Form Online)
- सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल/EPIC नंबर डालें
- अपना राज्य चुनें और EPIC नंबर डालें
- आपका चुनावी डेटा दिखेगा, इसे चेक करें
- एन्यूमरेशन फ़ॉर्म भरने से पहले, EPIC को आपके मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा।
- अगर यह पहले से लिंक नहीं है, तो इसे फ़ॉर्म-8 जमा करके तुरंत किया जा सकता है
- EPIC के साथ मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए Correction of Entries in Existing Electoral Roll पर क्लिक करें, फिर फ़ॉर्म-8 के अंदर सिर्फ़ Mobile Number ऑप्शन पर क्लिक करें।
- EPIC के मोबाइल नंबर से लिंक हो जाने के बाद, एप्लिकेंट को फिर से लॉग इन करना होगा।
- एन्यूमरेशन फ़ॉर्म भरें, जिसमें आखिरी SIR की जानकारी हो।
- आधार-बेस्ड ई-साइन के ज़रिए सबमिट करें।
- ई-साइन और एन्यूमरेशन फ़ॉर्म जमा करने के लिए EPIC और आधार डेटा के हिसाब से मौजूदा नाम का मिलान करें।

कैसे चेक करें कि आपका फ़ॉर्म अपलोड हुआ है या नहीं? (SIR Form Online)
- voters.eci.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, Fill Enumeration Form' पर क्लिक करें।
- Sign Up पर क्लिक करें, फिर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अपना मोबाइल नंबर, ऑप्शनल ईमेल ID और कैप्चा डालें।
- Login पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, और फिर 'Request OTP' चुनें।
- लॉग इन करने के लिए OTP डालें।
- आपका नाम सबसे ऊपर दिखाई देगा।
- फिर से 'Fill Enumeration Form' पर क्लिक करें।
- दिए गए बॉक्स में अपना EPIC (वोटर ID) नंबर टाइप करें।
- Search पर क्लिक करें।
- आपके फॉर्म का स्टेटस तुरंत दिखाई देगा।
- अगर आपका फॉर्म अपलोड हो गया है, तो आपको एक मैसेज दिखेगा: आपका फॉर्म मोबाइल नंबर XXXXX के साथ पहले ही सबमिट हो चुका है।
- अगर आपका फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है, तो आपको ऊपर दिया गया मैसेज नहीं दिखेगा।
SIR क्या है?
SIR यानी Special Inquiry Report चुनाव आयोग की एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है, जिसमें आपके वोटर रिकॉर्ड की सही जानकारी की जांच की जाती है, SIR एक ऐसा दस्तावेज़ है जो कि आपकी बुनियादी जानकारी देता है।
SIR वाले आपके घर आपकी जानकारी लेने आते हैं, जिससे आपके बारे में जो जानकारी है वो सटीक हों और गलत ना हों। वो घर आकर जानना चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में सही है या नहीं, घर का पता ठीक है या नहीं, परिवार में कोई नया 18+ सदस्य, किसी की मृत्यु हुई है या नहीं, वगैरह वगैरहा।
क्या है Enumeration Form?
Enumeration Form यह बताता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में सही से है या नहीं। ये बहुत महत्वपूर्ण फार्म है, जिसमें व्यक्ति के नाम, पता, जन्मतिथि, शिक्षा और रोजगार जैसी जानकारियां होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications