SIR Draft Tamil Nadu: तमिलनाडु में एसआईआर ड्राफ्ट जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका

Sir Draft Tamil Nadu: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और गुजरात में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके बाद अब तमिलनाडु के नागरिक वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से जांच सकते हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट सूची सार्वजनिक की है। सूची जारी होते ही मतदाताओं को यह सुविधा मिल गई है कि वे अपने नाम की स्थिति को ऑनलाइन या ऑफलाइन जाकर जांच सकते हैं।

इससे पहले आयोग ने 16 दिसंबर को राजस्थान, गोवा, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी। अब तमिलनाडु और गुजरात भी इस प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं, जिससे SIR के तहत वोटर वेरिफिकेशन का दायरा और बढ़ गया है।

Sir Draft Tamil Nadu

Sir Draft Tamil Nadu: कैसे जांचें वोटर लिस्ट में अपना नाम?

- SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

- ऑनलाइन अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करने पर "Download Electoral Roll" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें

- नए पेज पर अपने राज्य का चयन करें और कैप्चा कोड भरें। इसके बाद जिलावार जानकारी दिखाई देगी, जहां अपने जिले के सामने मौजूद "Show" विकल्प पर क्लिक करें

- ऐसा करते ही बूथ लेवल वोटर डाटा पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।

Sir Draft Tamil Nadu: ऑफलाइन भी कर सकते हैं जांच

- वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में अपना नाम ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों को भी ड्राफ्ट की कॉपी सौंपी गई है। वहां से अपना नाम देख सकते हैं।

- मतदाता स्थानीय मतदान केंद्र (Polling Station) पर जाकर बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) के पास मतदाता सूची की हार्ड कॉपी में अपना नाम देख सकते हैं।

- निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के कार्यालय में जाकर मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं।

- पुराने रिकॉर्ड या विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रतियों के लिए आप जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर पर फोन करने का विकल्प

निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके या अपना EPIC नंबर 1950 पर एसएमएस (SMS) भेजकर भी जानकारी ले सकते। तमिलनाडु में 19 दिसंबर 2025 से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप 18 जनवरी 2026 तक सुधार या नए नाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट?

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को मतदाता सत्यापन प्रक्रिया के रूप में देखा जा सकता है। इसके जरिए मृत, लापता, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके, दोबारा पंजीकृत या अन्य सूचियों में दर्ज मतदाताओं की पहचान की जाती है, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक बनाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+