सितंबर में आ सकती है सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपए के करीब होगी कीमत- रिपोर्ट्स
नई दिल्ली, अगस्त 13। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को और गति देने के लिए अगले महीने सितंबर में स्पूतनिक लाइट वैक्सीन आ सकती है। आपको बता दें कि ये सिंगल डोज वैक्सीन होगी, जिसकी कीमत 750 रुपए के आसपास होगी। साथ ही ये पूरी तरह से भारत में निर्मित होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फार्मास्युटिकल कंपनी Panacea Biotec ने भारत के दवा नियामक DGCI को एक डॉजियर सौंपा है, जिसमें टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मांगी गई है।

Recommended Video
दो कंपनियां करेंगी वैक्सीन का निर्माण
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पूतनिक लाइट वैक्सीन शुरुआत में सीमित मात्रा में उपलब्ध होगी, लेकिन धीरे-धीरे इसका प्रोडक्शन बढ़ने के बाद इसकी उपलब्धता बढ़ जाएगी। Panacea Biotec ने भारत में स्पूतनिक वी को लॉन्च करने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के साथ साझेदारी की है। आपको बता दें कि RDIF पहले ही देश में वैक्सीन बनाने के लिए डॉ रेड्डीज के साथ करार कर चुका है। दोनों कंपनियां स्पूतनिक वी की हर साल 100 मिलियन खुराक का प्रोडक्शन करने के लिए तैयार हुई हैं। इस वैक्सीन को 12 अप्रैल को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी और इसे मई में जनता के लिए शुरू किया गया।
क्लिनिकल ट्रायल में 97.6 फीसदी कारगर साबित हुई वैक्सीन
आपको बता दें कि स्पूतनिक का टीका भारत के अलावा 65 और देशों में रजिस्टर्ड हो चुका है। क्लिनिकल ट्रायल के दौरान ये वैक्सीन 97.6 फीसदी कारगर साबित हुई थी। RDIF के अनुसार, स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को अन्य टीकों के कॉम्बिनेशन में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। दुनियाभर के कई देशों की स्टडी में ये बात साबित हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications