विवादों में Indian Idol 12, अब सुनिधि चौहान ने किया कंटेस्टेंट्स को लेकर नया खुलासा
मुंबई, मई 30: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को लेकर हालिया दिया बयान इन दिनों विवाद में हैं। अमित कुमार के बाद इंडियन आइडल सीजन-1 के विनर अभिजीत सावंत ने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया था। अब इस कंट्रोवर्सी में सिंगर सुनिधि चौहान भी कूद पड़ी हैं। शो को लेकर उन्होंने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके बाद अब इंडियन आइडल के प्रतियोगियों को लेकर हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।

उन्हें भी तारीफ करने के लिए कहा गया
ETimes TV की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने इंडियन आइडल 12 के चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया। सुनिधि इंडियन आइडल सीजन 5 और 6 दोनों को जज किया है, जिसके बाद सिंगर ने यह कहकर चौंका दिया कि उन्हें भी प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा गया था। इंटरव्यू में सुनिधि ने बताया कि 'बिल्कुल यह नहीं है, लेकिन हां, हम सभी को (तरीफ करने के लिए) कहा गया था और इससे आगे मैं नहीं बढ़ सकती।

इसके बाद उनको शो से अलग होना पड़ा
इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह वो नहीं कर सकी, जो वे चाहते थे और इसके बाद उनको शो से अलग होना पड़ा। सुनिधि ने बताया कि इसलिए ही आज वो किसी भी रियलिटी शो को जज नहीं कर रही हैं'। उन्होंने कहा कि लेकिन हमने नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को कंटेस्टेंट्स को सही करते हुए नहीं सुना, उन्हें सकारात्मक आलोचना के साथ जज करना तो छोड़ ही दीजिए।

'सारे खेल का नाम टीआरपी'
वहीं इसके पीछे सुनिधि चौहान ने तर्क दिया कि बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा है। 'मुझे लगता है कि यह लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया जाता है। मुझे लगता है कि आपके दर्शकों को पकड़ने के लिए इसे करने की जरूरत है। मान लीजिए कि यह काम करता है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनिधि ने कहा कि प्रतियोगियों की गलती नहीं है, यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि सारे खेल का नाम टीआरपी है।

अमित कुमार के बाद अभिजीत सावंत भी बोले
आपको बता दें कि इस विवाद को जन्म देने वाले सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मैंने वो ही कहा जो मुझे कहने के लिए बोला गया था। शो के पहले मुझसे कहा गया था कि मुझे शो में सबकी तारीफ करनी है। वहीं इसके बाद इंडियन आइडल सीजन-1 के विजेता अभिजीत सावंत ने बताया था कि आजकल मेकर्स शो में आए टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को तवज्जो ने देकर उनकी गरीबी में दिलचस्पी दिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications