कंगना रनौत के 'क्लास' पर कमेंट करने वाली फराह खान को सिंगर सोना महापात्रा ने दिया करारा जवाब

कंगना रनौत के 'क्लास' पर कमेंट करने वाली फराह खान को सिंगर सोना महापात्रा ने दिया करारा जवाब

मुंबई। कंगना रनौत और महाराष्‍ट्र सरकार के बीच छिड़ी जंग में बॉलीवुड इंडस्‍ट्री भी दो खेमों में बंट चुकी है। अभिनेत्री कंगना शिवसेना पर लगातार निशाना साध रही हैं। जिसके बाद से बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कई बड़ी हस्तियां है कंगना का समर्थन कर रही हैं वहीं कुछ अभिनेत्री के बयानों की निंदा कर रहे हैं। अब मशहूर सिंगर सोना महापात्रा भी कंगना का समर्थन किया है। शुक्रवार को सुजैन खान की बहन और ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने कंगना रनौत की 'क्लास' को लेकर कमेंट किया जिसका करारा जवाब गायिका सोना मोहपात्रा ने दिया।

सीएम को

सीएम को "तुझे क्या लगता है" कहने पर कंगना पर गुस्साईं थीं फराह खान

कंगना रनौत ने बीएमसी द्वारा उनका मुंबई आफिस ढहाए जाने के बाद वीडियो जारी कर महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर गुस्‍सा निकाला था। जिस पर मशहूर ज्लैवरी डिजाइनर और संजय खान की बेटी फराह खान अली ने कंगना रनौत के उस वीडियो मैसेज पर आपत्ति जताई थी। फराह खान ने कहा था कंगना को सीएम उद्धव के लिए तू और 'तुझे क्या लगता है? जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। इतना ही नहीं फराह खान ने ये भी कहा कि कंगना के पास महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करने की शालीनता नहीं है। वह उन्हें 'तुझे' कैसे कह सकती हैं? वह महाराष्ट्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और सम्मान के हकदार हैं। कंगना ऐसा करके अपना क्लास दिखा रही हैं"।

फराह खान को सोना मोहापात्रा ने दिया करारा जवाब

फराह खान को सोना मोहापात्रा ने दिया करारा जवाब

सिंगर सोना मोहापात्रा ने कंगना के पक्ष में बोलते हुए ज्वैलरी डिजायनर फराह खान अली की लताड़ लगाई है। सोना मोहपात्रा ने कंगना का समर्थन करते हुए फराह खान अली को जवाब देते हुए ट्वीट किया 'वाकई अब यह किसी को ज्यादा चिंता है? 'क्लास', 'शालीनता' और बोलने का तरीका? मुंबई में यह हाल फिलहाल का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम है कि कंगना के घर में घुसकर उसे तोड़ दिया जाता है। राज्य द्वारा मशीनरी का खुला दुरुपयोग है। एक के खिलाफ ठगी है। यह हमें असुरक्षित महसूस कराता है।' हालांकि अब सोना महापात्रा के ट्विटर अकाउंट पर यह ट्वीट नजर नहीं आ रहा है।

कंगना ने उद्धव ठाकरे को दी है ये चुनौती

कंगना ने उद्धव ठाकरे को दी है ये चुनौती

बता दें 9 सितंबर को जब कंगना मुंबई पहुंचने वाली थी उसके पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कथित अवैध निर्माण के तहत कंगना का आफिस ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद बुधवार को, कंगना ने उद्धव को संबोधित करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने हिंदी में कहा, "उद्धव ठाकरे, क्या तुझे लगता है कि तूने फिल्म माफिया से मिलीभगत करके और मेरे घर को ध्वस्त करके मुझसे बदला लिया है? मेरा घर आज ढहा दिया गया है लेकिन कल तुम्हारा घमंड उखड़ जाएगा। समय बदलेगा। यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। मुझे पता तो था कि कश्मीर पंडितों पर क्या बीती है, आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी फिल्‍म बनाऊंगी।

कंगना ने कहा कि ये मुझे चुप कराने के लिए किया गया

कंगना ने कहा कि ये मुझे चुप कराने के लिए किया गया

बता दें कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की जिसके बाद कंगना का ये आफिस ढहाया गया। जिस पर कंगना ने दावा किया कि यह उन्‍हें चुप कराने का प्रयास था। इसके पहले भी कंगना ने उद्धव और करण जौहर के 'अंडरहैंड' तरीकों को उजागर करने की कसम खाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+