पापोन के किस विवाद पर बोलीं फराह खान, वीडियो देख असहज हो गई

नई दिल्ली। रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' की नाबालिग कंटेस्टेंट को किस करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंगर पापोन को लेकर बॉलीवुड से भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने इसको लेकर कहा है 'मुझे पता है पापोन अच्छे इंसान हैं लेकिन सच ये है कि वीडियो देखकर मुझे सहज महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं होगा लेकिन हकीकत ये है कि अगर उस बच्ची की जगह मेरी बेटी होती तो मुझे बुरा लगता। मुझे लगता है कि किसी को भी किसी बच्चे को इस तरह से नहीं छूना चाहिए।

पहलाज निहलानी ने कहा, चैनल रखे ध्यान

पहलाज निहलानी ने कहा, चैनल रखे ध्यान

सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना है कि चैनल की ये जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों के पास किस तरह के लोग जा रहे हैं इसका ध्यान रखा जाए। आपको बता दें कि सिंगर पापोन &TV के म्यूजिक रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' में जज हैं। शो के कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए पापोन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक लड़की को किस कर रहे हैं। पापोन ने इस लाइव वीडियो के दौरान एक जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, वहीं उनकी आलोचना भी हो रही है।

 पोपोन ने भी जारी किया बयान

पोपोन ने भी जारी किया बयान

इस मामले को लेकर पापोन ने भी शुक्रवार को बयान जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने गलती नहीं की, मैंने उसे बस यूं ही चूम लिया. आज के माहौल में एक बच्ची को चूमने की सलाह मैं आपको नहीं दूंगा, भले ही आपके विचार गलत ना हों. मैंने जो भी किया मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।' पापोन ने कहा कि 11 साल की एक लड़की, जिसे मैं गाना सिखा रहा हूं, उससे प्यार जताना कोई गुनाह नहीं है।

 ये बोले लड़क के पिता

ये बोले लड़क के पिता

रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' की कंटेस्टेंट जिस नाबालिग लड़की को किस करने को लेकर गायक की आलोचना हो रही है और उन पर पुलिस केस हुआ है, उनके पिता ने कहा है कि गायक ने कुछ गलत नहीं किया है। बच्ची के पिता ने कहा है कि पापोन उनकी बेटी के मेंटर और गार्जियन जैसे हैं और उसके करियर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस वीडियो को लेकर बहस हो रही है उसमें जो हुआ वो पापोन ने जान-बूझकर नहीं किया है। उन्होंने मीडिया से भी मामले को ज्यादा तूल ना देने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+