Coronavirus: सिंगर कनिका कपूर ने बताया- क्‍यों और किससे मिलने गई थीं लंदन, इन आरोपों पर भी दिया जवाब

नोएडा। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। अब तमाम उन लोगों से संपर्क साधा जा रहा है, जो इस दौरान कनिका कपूर से संपर्क में रहे। वहीं कनिका का ये कहना कि भारत लौटने के बाद मेरे सामने ऐसी कोरोना वायरस को लेकर कोई गाइडलाइंस नहीं रखी गई थी कि घर पर ही रहना है। ये कई सारे सवाल खड़े करते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग कनिका को बुरा भला कह रहे हैं। इस बीच एक न्‍यूज चैनल से फोन पर बातचीत में कनिका ने बताया है कि वो लंदन क्‍यों और किससे मिलने गई थीं।

कनिका ने बताया, इस जरूरी काम के लिए गई थीं लंदन

कनिका ने बताया, इस जरूरी काम के लिए गई थीं लंदन

एबीपी न्‍यूज से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कनिका ने बताया कि वो 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। उन्होंने ये भी बताया कि वो लंदन करने क्या गई थीं। उन्होंने बताया कि मेरे बच्चे लंदन में पढ़ते हैं और मैं लखनऊ में अपने मम्मी-पापा के साथ रहती हूं। उनका कहना है कि जब वो लंदन से भारत लौटी थीं, तो एयरपोर्ट में उन्हें कोई ऐसी गाइडलाइन के बारे में नहीं बताया गया था कि अब उन्हें 14 दिनों पर खुद को घर में बंद रखना है। उनका कहना है कि वो एयरपोर्ट से अपने घर आईं।

छुट्टियां मनाने नहीं आई लखनऊ

छुट्टियां मनाने नहीं आई लखनऊ

उन्होंने कहा कि मैं कोई यहां हॉलिडे मनाने नहीं आई हूं। मैं लखनऊ की ही रहने वाली हूं और अपने घर अपने मम्मी-पापा के पास आई हूं। इतना ही नहीं, वो अपनी गलती मनाने की बजाय ये कहती दिखीं कि इसमें गलत क्या है। मैं अपने ही घर तो लौटी हूं। मेरे तीनों बच्चों लंदन में रहते हैं और मैं हर दूसरे-तीसरे हफ्ते उनसे मिलने वहां जाया करती हूं। हॉलिड के लिए नहीं गई थी। मैं एक सिंगल मदर हूं।

एयरपोर्ट से छिपकर भागने के आरोप पर भी कनिका कपूर ने दिया जवाब

एयरपोर्ट से छिपकर भागने के आरोप पर भी कनिका कपूर ने दिया जवाब

बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने एयरपोर्ट में अपना चेकअप कराने की बजाय ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप गई थीं और फिर वहां से निकल भागी थीं। इन आरोपों पर कनिका का कहना है कि एयरपोर्ट पर बाकायदा उनकी जांच हुई थी और वो वहां से भागी नहीं थीं।

कनिका के साथ ये हस्तियां थीं पार्टी में शामिल

कनिका के साथ ये हस्तियां थीं पार्टी में शामिल

जानकारी के अनुसार लखनऊ में कनिका तीन पार्टियों में शामिल हुईं। वह ताज होटल भी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। लखनऊ में एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और गणमान्य शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+