सिंगर कनिका कपूर की 5वीं Coronavirus जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव, फिर भी है एक राहत की खबर

लखनऊ। बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद से क्‍वारंटाइन में हैं। लखनऊ स्थित पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। चिंता की बात ये है कि कनिका का पांचवां टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। आपको बता दें कि हर 48 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जाते हैं। पीजीआई के निदेशक डॉ आरके धीमान के हवाले से एएनआई ने ट्वीट किया, जिसमें कहा गया- कनिका कपूर असिम्पटोमैटिक हैं, यानि कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है। हालत स्थिर और अच्छी हैं। वो सामान्य रूप से खाना खा रही हैं।

Recommended Video

    Kanika Kapoor Tests COVID-19 Positive for 5th Time, Doctors says she is stable | वनइंडिया हिंदी
    कनिका ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर कही ये बात

    कनिका ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर कही ये बात

    डॉ. धीमान ने कहा कि मीडिया में उनकी हालत खराब होने की खबरें गलत हैं। कनिका ने खुद भी रविवार की रात सोशल मीडिया के जरिए ठीक होने की सूचना फैंस तक पहुंचाई थी। कनिका ने इंस्टाग्राम पर नोट लिखकर कहा था कि आपकी चिंताओं के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। उम्मीद करती हूं कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। अपने बच्चों के पास घर जाने का इंतजार है। उनकी याद आती है।

    इससे पहले हुए चार टेस्‍ट, चारों कोरोना पॉजिटिव

    इससे पहले हुए चार टेस्‍ट, चारों कोरोना पॉजिटिव

    अस्पताल में भर्ती होने के बाद से कनिका कपूर के कोविड- 19 के चार टेस्ट हुए थे। वह चारों ही टेस्ट में कोविड- 19 से सक्रंमित पाई गईं। अब पांचवे टेस्‍ट में भी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से उन्‍हें डर लगने लगा है। गौरतलब है कि पहली बार कनिका ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। जिस समय वह इस वायरस से संक्रमित पाई गईं उस समय वह लखनऊ में मौजूद थीं। हालांकि कनिका कपूर ने अपनी इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है। कोरोना वायरस होने से पहले कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया। इन कार्यक्रमों में वह 200 से ज्यादा लोगों से भी मिलीं।

    लंदन से आने के बाद कई पार्टियों में शामिल हुई थीं कनिका

    लंदन से आने के बाद कई पार्टियों में शामिल हुई थीं कनिका

    कनिका कपूर लखनऊ के एक होटल में आयोजित हुई एक पार्टी में भी पहुंची थीं। इस पार्टी में देश की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं एसजीपीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी लगातार देखरेख हो रही है और जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती उन्हें भर्ती रखा जाएगा।

    घर वाले हैं नाखुश

    घर वाले हैं नाखुश

    जब कनिका कपूर के चौथे टेस्ट की रिपोर्ट आई थी तो कनिका कपूर के घरवालों ने कनिका कपूर के और अच्छे इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की इच्छा जताई थी। साथ ही घरवाले प्रशासन से भी नाखुश हैं और अच्छे से काम करने का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले डॉक्टर्स ने आरोप लगाया था कि कनिका कपूर इलाज में साथ नहीं दे रही हैं और एक मरीज की जगह एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+