किसानों के साथ न्यू ईयर मानने सिंघु बॉर्डर पहुंचे सिंगर जैजी बी, बोले-कानून वापस लेकर सरकार दे नए साल का तोहफा

नई दिल्ली। Singer Jazzy B at Singhu border. पंजाबी गायक जैजी बी(Punjabi singer jazzy B) ने सिंघु बॉर्डर(Singhu border) पर कृषि क़ानूनों(farm laws) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की। सिंगर जैजी बी किसानों के साथ नया साल मनाने सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे हैं। किसानों के बीच पहुंचे सिंगर जैजी बी ने कहा कि मैं यहां पर नया साल (New Year 2021) मनाने आया हूं, क्योंकि मेरे लिए इससे अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती। यह एक शानदार जगह है। मैं उनकी ऊर्जा को महसूस करना चाहता हूं। यहां से कुछ नया करने का प्रण भी लूंगा।

Recommended Video

    Farmer Protest: New Year मानने Singhu Border पर पहुंचे Singer Jazzy B, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    Punjabi Singer Jazzy B at Singhu border to celebrate New Year with protesting farmers

    इससे पहले भी कई फिल्मी स्टार और कलाकार किसानों के बीच आकर उनका समर्थन कर चुके हैं। जैजी से पहले पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी, दिलजीत दोसांझ प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने के लिए सिंघू बॉर्डर पहुंचे थे। सिंगर ने कहा कि, एक कलाकार होने के नाते यह हमारा विशेषाधिकार है कि हमारे पास एक अच्छा जीवन है लेकिन आप उन लोगों को कर्ज नहीं चुका सकते जो समाज का निर्माण करते हैं।

    Punjabi Singer Jazzy B at Singhu border to celebrate New Year with protesting farmers

    जैजी बी ने कहा कि, मैं उन लोगों से अधिक स्तब्ध हूं जो इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे यहां आएं। रोज प्रदर्शन के वीडियो देखता था। किसान जो सभी का पेट भरता है, उनके लिए हम यहां आए हैं। मेरी सरकार से विनती है कि तीनों कृषि क़ानून वापिस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि, मैं कनाडा में यहां से वीडियो देखता था। इन्हें देखकर मुझे आंसू आ गए। ऐसे ठंडे मौसम में सड़कों पर पुरानी पीढ़ी के लोग बैठे हैं और सो रहे हैं।

    Punjabi Singer Jazzy B at Singhu border to celebrate New Year with protesting farmers

    उन्होंने कहा, "मैं पंजाब के एक गायक से ज्यादा कुछ नहीं हूं और मैं अपनी एकजुटता दिखाना चाहता हूं। पंजाबी गायक ने भी सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करके किसानों को नए साल का उपहार देने का अनुरोध किया। वे कह रहे हैं कि तीन बिल समर्थक किसान हैं, लेकिन किसान उन्हें नहीं चाहते हैं तो फिर वे उन पर ये कानून क्यों थोप रहे हैं। सड़कों पर हजारों लोग हैं और पूरी दुनिया देख रही है। सरकार को यह बिल वापस लेकर किसानों को एक तोहफा दे देना चाहिए।

    Punjabi Singer Jazzy B at Singhu border to celebrate New Year with protesting farmers

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+