Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीवी इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण, भावुक पोस्ट में बताई वजह

मुंबई। गायक और होस्ट आदित्य नारायण ने टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने तीन साल के टीवी करियर के बारे में लिखा। अपनी पोस्ट के साथ ही आदित्य ने एक कोलाज भी शेयर किया है। हालांकि वह केवल 6 महीने के लिए ही टीवी से गायब हो रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने म्यूजिक करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। इस 6 महीने के ब्रेक के दौरान वह इसी पर ध्यान देंगे।

इंडियन आइडल 11 को होस्ट किया

इंडियन आइडल 11 को होस्ट किया

बता दें आदित्य नारायण लगातार छोटे पर्दे पर छाए रहे हैं। वह हाल ही में इंडियन आइडल 11 को होस्ट भी कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में आदित्य नारायण ने जो कोलाज शेयर किया है, उसमें उनके तमाम शो की तस्वीरें हैं। इसमें सारेगामापा, फियर फैक्टर, किचन चैंपियन, सारेगामापा लिटिल चैंप, एंटरटेनमेंट की रात, राइजिंग स्टार, खतरा खतरा खतरा, लिव शाउट आउट आदि की लिस्ट है।

आठ में से तीन शो नंबर वन रहे

आठ में से तीन शो नंबर वन रहे

उन्होंने लिखा कि वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने तीन म्यूजिक रियलिटी शो एक के बाद एक होस्ट किए हैं। ये तीनों शो अलग-अलग टीवी चैनल्स पर थे। आदित्य ने लिखा, आठ में से तीन शो नंबर वन रहे। कुल 350 एपिसोड थे। लगभग 3500 घंटे के ये शो थे। अगर आप रोजाना 8 घंटे सोते हैं और मुझे 16 घंटे के लिए देखते हैं, तो आप मुझे 6 महीने से अधिक तक नॉन स्टॉप देख सकते हैं।'

कुछ हिंदी फिल्मों में भी गाना गाया

कुछ हिंदी फिल्मों में भी गाना गाया

अपनी पोस्ट में आदित्य ने लिखा कि एआर रहमान सर के साथ ये दौरा शुरू किया और कुछ हिंदी फिल्मों में भी गाना गाया। उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी का उद्देश्य हमेशा संगीत ही रहा है। इसके लिए जितना मैं चाहता था, उतना समय ही नहीं मिला। इस वजह से मैं अपने डेब्यू एल्बम और म्यूजिक वीडियो पर काम करने के लिए छह महीने तक का टीवी से ब्रेक ले रहा हूं।' इसके साथ ही आदित्य ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इसमें म्यूजिक वीडियोज, फीचर फिल्म सॉन्ग, तीन टीवी शो आदि शामिल हैं।

View this post on Instagram

1. SaReGaMaPa Lil’ Champs 2. Entertainment Ki Raat 3. SaReGaMaPa 4. Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 5. Rising Star 6. Kitchen Champion 7. Khatra Khatra Khatra 8. Liv Shout Out 9. Indian Idol 2019 The last 3 years of my life have been extremely humbling. The only person to have hosted 3 music reality shows back to back across 3 different channels. Worked on 3 TV shows on air on the same channel simultaneously. 3 out of 8 shows were the number one show across all channels during their run. More than 350 episodes of content. That’s roughly 3500 hours. If you sleep for 8 hours a day and watch me for the remaining 16, you can watch me non stop for more than 6 months. More than 100 live shows all over India & the world with my band, The A Team. Started touring with AR Rahman sir & sang for a few upcoming Hindi films. Released my first independent single & music video, ‘Lillah’ which has over 10 million views on YouTube so far. Add to that doing my riyaaz & working out almost everyday, rehearsals, meetings etc. My life’s purpose has always been to make music. As much as I love TV, working on so many TV shows has not allowed me time to work on the level of & amount of music that I would want to. Hence, I am taking a sabbatical from Indian Television for 6 months to work on my debut album & music videos. My next 3 TV shows already signed so it’s not a permanent departure. What’s in the pipeline for 2020 / 2021 Adi? * Debut album with The A Team * Debut solo album * Music videos * Feature film songs * 3 TV shows * Live concerts * Debut YouTube show Thank you for the love, joy & memories to everyone (The list is gargantuan) Thank you family, friends & fans. Thank you god. Thank YOU for being a part of this wonderful journey. 25 years in & we are just getting started! Work hard, stay humble, spread love❤️🙏🏼

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial) on

काफी सुर्खियों में भी रहे आदित्य

बता दें कि आदित्य नारायण इंडियन आइडल होस्ट करते हुए काफी सुर्खियों में रहे थे। कई बार उनका नाम सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ जोड़ा गया है। हालांकि दोनों ही अपने रिलेशनशिप को हमेशा खारिज करते रहे हैं। वहीं ये भी कहा गया कि दोनों का नाम इसलिए भी जोड़ा गया ताकि शो की टीआरपी को बढ़ाया जा सके। आदित्य ने कुछ फिल्मों के गाने भी गाए हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में इश्किया ढिश्कियाऊं, ततड ततड जैसे गाने गाए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+