सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ केस दर्ज, लगा महिला के साथ अभद्रता का आरोप
Recommended Video

मुंबई। एक बार फिर से मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य गलत बात को लेकर चर्चा में हैं, उनके खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनके साथ फोन पर बहुत गलत ढंग से बात की और उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी है। महिला ने गायक के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ आइपीसी की धारा 509 और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है।

अभिजीत ने मुझे गालियां दी और धमकाया-महिला का आरोप
पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि अभिजीत और शिकायत करने वाली महिला दोनों एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं, सोसायटी में हो रहे ड्रिलिंग के काम को लेकर अभिजीत की बहस उस महिला से हो गई। महिला का आरोप है कि अभिजीत ने उनसे गाली-गलौज की और धमकी दी।

अभिजीत ने सारे आरोपों का खंडन किया
जबकि गायक ने महिला के सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वो उन्हें पैसों के लिए धमका रही थी, जब उन्होंने उसका विरोध किया तो वो पुलिस के पास पहुंच गई। अभिजीत ने यह भी आरोप लगाया कि उस महिला ने खुद सेकंड फ्लोर पर अवैध निर्माण कर रखा है।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अभिजीत पर इस तरह के आरोप लगे हैं, इससे पहले भी वो कई बार इस तरह की बातों के लिए सुर्खियों में रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications