अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट समय से कई घंटे पहले हुई टेक ऑफ, 35 यात्री एयरपोर्ट पर छूटे
अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट अपने तय समय से पहले ही हो गई रवाना, 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि हमने ईमेल के जरिए यात्रियों को समय में परिवर्तन की जानकारी दी थी।

कभी आपने सोचा है कि आप समय से पर एयरपोर्ट पहुंचे और आश्वस्त हैं कि अब फ्लाइट में बोर्ड कर सकते हैं, लेकिन समय से कई घंटे पहले ही विमान टेक ऑफ कर जाए। जी हां, अमृतसर से सिंगापुर जाने वाले विमान के साथ ऐसा ही हुआ है। विमान अपने तय समय से कई घंटा पहले ही टेक ऑफ कर गया, जिसकी वजह से कई यात्री फ्लाइट बोर्ड करने से चूक गए। दरअसल स्कूट एयरलाइन का विमान जिसे शाम 7.55 पर टेक ऑफ करना था, लेकिन विमान दोपहर को 3 बजे ही टेक ऑफ कर गया, जिसकी वजह से 35 यात्री फ्लाइट नहीं पकड़ सके। विमान के तय समय से पहले टेक ऑफ करने से यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
एयरलाइन कंपनी का कहना है कि यात्रियों को पहले ही ईमेल के जरिए इस बात की जानकारी दी गई थी कि विमान के समय में बदलाव किया गया है। जो यात्री समय पर एयरपोर्ट पहुंचे, उन्हें लेकर विमान टेक ऑफ कर गया। ये वो यात्री हैं जिन्होंने एयरलाइन की ओर से भेजे गए ईमेल को चेक किया और एयरपोर्ट आए। बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना बेंगलुरू में हो चुकी है जब गो फर्स्ट का विमान बिना यात्रियों को लिए ही टेक ऑफ कर गया था।












Click it and Unblock the Notifications