राहुल की दलील, 1 गांव को मॉडल बनाने से देश नहीं बदलेगा
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम योजना को लेकर आलोचना की है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधे हमला करते हुए कहा कि एक गांव को आदर्श बनाकर पूरे देश का विकास नहीं किया जा सकता है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिये गये जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये योजना कारगर नहीं है, क्योंकि एक गांव को मॉडल बनाने से देश के 7.5 लाख गांवों को नहीं बदला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मेरा काम विकास करना है न कि किसी एक गांव का नहीं। उन्होंने कहा कि ये योजना ठीक है पर गांव के विकास के लिए कोई बजट नहीं दिया। जगदीश पुर पहुंचे राहुल के तेवर काफी तीखे थे। उन्होंने कहा कि वो भले ही जदगीश पुर गांव को गोद लिया, लेकिन अमेठी के सभी गांवों का विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।












Click it and Unblock the Notifications