सावधान! प्रयाग में होने वाले मेले में आतंक फैला सकता है सिमी

लखनऊ। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को आगाह किया है कि जनवरी में इलाहाबाद (प्रयाग) में होने वाले माघ मेले में मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से फरार हुए सिमी के आतंकवादी गड़बड़ी फैला सकते हैं। माघ मेले के समय लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाते हैं। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद कुंभ नगरी में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

SIMI terrorists likely to target Prayag Mela, Intelligence Bureau warns

खंडवा जेल से फरार होने के बाद बिजनौर जिले में पनाह लेने वाले सिमी आतंकी उप्र पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी मुसीबत का सबब बने हुए हैं। ये सभी आतंकी पेशेवर अपराधी भी हैं जिसकी वजह से उनके द्वारा कभी भी कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका बनी हुई है।

यूपी एटीएस, एनआईए, मध्य प्रदेश व राजस्थान पुलिस की टीमें इन आतंकियों को तलाश करने में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी हैं, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चला है। दरअसल, अक्टूबर 2013 में मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से सिमी के सात सदस्य फरार हो गए थे। इनमें से एक अबू फैजल उर्फ डॉक्टर को मध्य प्रदेश पुलिस ने दिसंबर 2013 में दबोच लिया था, जबकि छह अन्य शेख महबूब, मोहम्मद एजाजुद्दीन, जाकिर, आबिद मिर्जा, अमजद खान उर्फ दाउद व असलम अभी तक सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं लग सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+