सिंहस्थ कुंभ 2016: आंधी-बारिश के कारण पंडाल गिरे, 7 की मौत, कई घायल
उज्जैन। महाकाल की नगरी में इन दिनों सिंहस्थ कुंभ चल रहा है लेकिन गुरूवार को अचानक आयी आंधी-बारिश ने इस धार्मिक पर्व को मातम में बदल दिया। दरअसल तेज आंधी के कारण सिंहस्थ कुंभ के कई पंडाल गिरा दिए, जिसमें दबकर 7 श्रद्धालुओं मौत हो गई और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।

जिसके बाद पूरे इलाके में पानी भर गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक गुरुवार को पंचकोशी परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु दोपहर के समय मंगलनाथ क्षेत्र के पंडालों में आराम कर रहे थे, तभी तेज आंधी चली और तेज बारिश के कारण एक साथ कई पंडाल गिर गए।
सिंहस्थ कुंभ 2016: आंधी-बारिश के कारण पंडाल गिरे, 7 की मौत..
इस वजह से वहां भगदड़ मच गई जिसमें दबकर 7 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिनमें से 6 की पहचान हो गई है, जिनके नाम हैं बाती बाई, प्रहलाद, रुमल कौर, अम्बाबाई, भागीरथ और ऋषि प्रसाद।
घायलों में से तीन की हालत काफी गंभीर है, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह से राहत और बचाव कार्य में जुटा है, एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार को शाही स्नान है, इस कारण प्रशासन पूरी तरह से इलाके को मुस्तैद करने में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications