Sikkim Chunav Result 2024: सिक्‍क‍िम में 32 से 31 सीटों पर SKM का दबदबा, जानें हॉट सीटों का हॉल?

Sikkim Chunav Result 2024: सिक्किम की सभी 32 विधानसभा सीटों के नतीजे आज यानी रवि‍वार को जारी हो गए हैं। एक बार फि‍र से सिक्किम के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को दूसरे कार्यकाल की हरी झंडी मि‍लती नजर आ रही है। उनकी पार्टी एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) ने 2024 के राज्य विधानसभा चुनावों में राज्य की 32 में से 31 सीटें अपने पाले में घसीट ली है। जबक‍ि, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट(एसडीएफ) केवल एक सीट हासिल करने में सफल रही।

आपको बता दें क‍ि 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम राज्य में 19 अप्रैल, 2024 को मतदान हुआ। एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने 31 और 12 सीटों पर चुनाव लड़ा।

Sikkim Chunav Result

क्‍या थे 2019 के आंकड़ें?
2019 के चुनावों में, एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) ने कुल 18 सीटें जीतीं (प्रेम सिंह तमांग ने पोकलोक-कामरंग से उपचुनाव जीता), जबकि एसडीएफ (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने 14 सीटें जीतीं, क्योंकि दोनों प्रमुख दलों ने सभी सीटों को कवर किया, जिससे राज्य में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए कोई जगह नहीं बची।

सिक्किम की टॉप सीटों का हाल?

  • रेनॉक: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (SKM) ने पूर्व मंत्री सोम नाथ पौड्याल (SDF) को हराते हुए कब्‍जा जमाया है।
  • सोरेंग-चकुंग: यहां भी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (SKM) ने अपना प्रभुत्‍व जमाते हुए कब्‍जा जमाया।
  • नामची-सिंगिथांग: SKM की कृष्णा कुमारी राय ने SDF के बिमल राय को करारी शिकस्‍त दी।
  • पोकलोक-कामरांग: यहां SKM के भोज राज राय ने जीत हा‍स‍िल की।
  • बारफुंग (BL): पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान और SDF उपाध्यक्ष भूटिया को SKM के रिक्शाल दोरजी भूटिया ने करारी श‍िकस्‍त देकर सीट झटक ली।
  • अपर बर्टुक: BJP के अध्यक्ष और वर्तमान विधायक डीआर थापा को हराते हुए SKM के काला राय ने जीत हासि‍ल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+