सिक्किम में तनाव के बीच ही चीन ने हिंद महासागर में उतारे अपने जहाज

नई दिल्‍ली। सिक्किम में भारत और चीन आमने-सामने हैं तो वहीं इस बीच चीन के हिंद महासागर में अपने जहाज उतारने की खबरें हैं। इंडियन नेवी ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की गतिविधियों में इजाफा होने की जानकारी दी है। नेवी ने इस बात की दी है कि चीन का एक इंटेलीजेंस इकट्ठा करने वाला जहाज, हैविनजिंग पिछले माह हिंद महासागर से गुजरा था। यह घटना सिक्किम में हुई घटना के बाद सामने आई थी।

सिक्किम में तनाव के बीच ही चीन ने हिंद महासागर में उतारे अपने जहाज

चीन ने कहा भारत ने दिया धोखा

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पिछले दिनों कहा था कि चीन को अब यह समझ लेना चाहिए कि 2017 का भारत 1962 के भारत से अलग है। जेटली का यह बयान चीन के उस बयान के बाद आया था जिसमें चीन ने भारत को 62 की जंग से सबक लेने को कहा था। सोमवार को चीन ने सिक्किम सीमा पर भारत के रुख को 'धोखा' करार दिया है। सोमवार को चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा को निर्धारण को पहले ही तय किया जा चुका था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गेंग शुआंग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'सिक्किम में भारत-चीन सीमा को बहुत से स्‍पष्‍ट तरीके से निर्धारित किया जा चुका है। सिक्किम में भारत सरकार ने जो पोजिशन ली है वह भारत की ओर से दिया गया धोखा है।'

एक माह से दोनों देशों के बीच तनाव

भारत और चीन की सेनाएं पिछले एक माह से सिक्किम के डोकलाम में आमने-सामने हैं। डोकलाम, चीन और भूटान के बीच पड़ता है। दोनों देशों के बीच वर्ष 1962 के बाद से यह पहला मौका है जब तनाव इतना लंबा खींच रहा है। इस बीच इंडियन आर्मी ने यह बात कही है कि चीनी सेना ने बुलडोजर प्रयोग कर उसके किसी बंकर को तबाह नहीं किया है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि चीनी सेना ने सिक्किम में सेना के एक बंकर को तबाह कर दिया था। सेना ने इस बात से इनकार कर दिया है। सेना ने यह भी कहा है कि इस घटना को दोनों देशों के बीच तनाव की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+