Sikkim Floods: सिक्किम बाढ़ में अब तक 56 मौतें, 140 लापता, चारों तरफ फैली तबाही, CM ने की हाई लेवल बैठक
Sikkim Floods News Update: सिक्किम में 4 अक्टूबर को आई अचानक बाढ़ से सेना के आठ जवानों सहित कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 140 से ज्यादा लोग लापता हैं। 4 अक्टूबर को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी।
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि भारतीय बचाव टीमों को सिक्किम में बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। इलाके में अभी भी तेज बारिश हो रही है। इस बीच हालातों को देखते हुए, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने गंगटोक में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में अचानक आई बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की है।

23 सेना के जवान बाढ़ में बहे
क्षेत्र में तैनात कम से कम 23 भारतीय सेना के जवान भी अचानक आई बाढ़ में बह गए। इसके अलावा, सिंगताम के पास बुरदांग में खड़े 39 वाहन भी नदी में डूब गए या बह गए। जिसके बाद भारतीय सेना और अन्य एजेंसियों द्वारा तुरंत एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।
बरामद 26 शवों में से आठ की पहचान भारतीय सेना के जवानों के रूप में की गई है। वहीं बाकी जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
अभी भी फंसे हुए हैं 1500 पर्यटक
उत्तरी सिक्किम के लाचुंग और लाचेन घाटी के इलाकों में अभी लगभग 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ सेना फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भोजन, मेडिकल सपोर्ट और उपग्रह टर्मिनलों के जरिए से टेलीफोन कनेक्टिविटी प्रदान करके सहायता प्रदान कर रही है।
सेना द्वारा विशेष हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की गई हैं और सभी फंसे हुए पर्यटकों के परिवार के सदस्यों को उनकी भलाई के बारे में सूचित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications