सिक्किम विवाद: BJP सांसद ने की CM केजरीवाल पर देशद्रोह केस लगाने की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के विज्ञापन में सिक्किम को अलग देश बताए जान के बाद मचा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता लगातार केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी नेता प्रवेश सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। यही नहीं बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तार की मांग भी की है। इससे पहले बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा था।
Recommended Video

केजरीवाल पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा
वेस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर तंज किया है। वर्मा ने कहा है कि मोदी जी को गलत बोलने में समय नहीं लगता, आर्मी से सबूत माँगने में 15 मिनट नहीं लगते, टुकड़े गैंग का एक मिनट में सपोर्ट करते हैं मगर सिक्किम को भारत का अंग मानने में 15 घंटे लगे गए। कोई भी अधिकारी बिना CM की मर्ज़ी से नहीं छपता है। अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।

ऐड बिना मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की अनुमति के नहीं छप सकता
प्रवेश शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई इस वजह से होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने देश को तोड़ने वाला ऐड छपवाया है और कोई भी ऐड बिना मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की अनुमति के नहीं छप सकता। उधर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। विज्ञापन को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने भी आपत्ति जताई है।

दिल्ली सरकार ने की थी ये गलती
गोले ने ट्वीट कर कहा था कि सिक्किम साल 1975 से भारत का हिस्सा है। उन्होंने दिल्ली सरकार से यह गलती सुधारने का अनुरोध किया था। सिक्किम के मुख्य सचिव एससी गुप्ता ने भी इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया था। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 23 मई को अखबार में विज्ञापन देकर दिल्ली में सिविल डिफेंस वालंटियर की नियुक्ति के लिए ऐड जारी किया था। उस ऐड में भारत के साथ ही सिक्किम, नेपाल और भूटान का अलग से जिक्र किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications