Sikkim Assembly Election: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानें किसे मिला टिकट?

Sikkim Assembly Elections 2024: सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की तीसरी सूची में मंगलवार को सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है।

BJP

इससे पहले दिन में, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की। भगवा पार्टी ने ग्यालशिंग-बरन्याक निर्वाचन क्षेत्र से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर और मेली से योगेन राय को मैदान में उतारा है। फुरबा रिनजिंग शेरपा, पेम्पो शेरिंग लेप्चा, चेवांग दादुल भूटिया और निरेन भंडारी सहित अन्य भी मैदान में हैं।

अब तक 32 सीटों पर उम्मीदवार जारी
भगवा पार्टी ने रविवार को चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। अपनी पहली सूची में, भगवा पार्टी ने अन्य उम्मीदवारों में मानेबंग-डेंटम से नरेंद्र कुमार सुब्बा, रिंचेनपोंग से सांचो लेप्चा, यांगथांग से सांचामन लिंबू और अपर बर्टुक से दिली राम थापा को शामिल किया है। इस लिहाज से अब तक पार्टी ने 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+