Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिक्किम: बादल फटने की घटना में अब तक 6 सैनिकों समेत 19 की मौत, 103 लापता, जानें 10 प्वाइंट

सिक्किम में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी, जहां बादल फटने की वजह से कई लोग लापता हो गए। घटना में अब तक 19 शवों को बरामद किया गया है, जिसमें भारतीय सेना के 6 जवान भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अभी भी 103 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। आइए जानते हैं इस आपदा से जुड़े 10 प्वाइंट-

Sikkim

Recommended Video

    सिक्किम: बादल फटने की घटना में अब तक 6 सैनिकों समेत 19 की मौत, 103 लापता, जानें 10 प्वाइंट
    • राज्य सरकार ने पर्यटकों से फिलहाल सिक्किम नहीं आने को कहा है। वहीं बाढ़ की वजह से सेना के शिविर से गोला-बारूद बह गए थे, उसको लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।
    • बिजली मंत्रालय ने कहा कि वो बाढ़ का पानी कम होने के बाद सिक्किम में जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान का विस्तृत आंकलन करेगा।
    • मंत्रालय ने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी जलविद्युत परियोजनाओं को जल्द से जल्द चालू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की निगरानी भी हो रही।
    • बाढ़ की वजह से तीस्ता-V जलविद्युत स्टेशन के नीचे तारखोला और पम्फोक तक के सभी पुल या तो डूब गए या तो बह गए।
    • अभी पावर स्टेशन शटडाउन में है और बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा। वहां से कर्मचारियों को भी हटाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
    • वहीं बड़ी संख्या में बाढ़ में लोग फंस गए थे। प्रशासन ने उनसे अनुरोध किया है कि वो घबराएं नहीं। शुक्रवार से सभी को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    • उत्तरी सिक्किम में स्थानीय लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की प्लाटून भी तैयार है।
    • मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक सिंगतम का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन और रेस्क्यू टीमों से लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है।
    • अचानक आई बाढ़ ने राज्य में 11 पुलों को नष्ट कर दिया, जिनमें से आठ पुल अकेले मंगन जिले में बह गए। नामची में दो और गंगटोक में एक पुल नष्ट हो गया। चार जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवेज लाइनें और 277 घर नष्ट हो गए हैं।
    • इस आपदा की वजह से 2500 से ज्यादा लोगों ने राहत कैंपों में शरण ले रखी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+