दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन, 'भारत हमारा स्वाभिमान' लगााया नारा

दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिख समुदाय का जोरदार प्रदर्शन। लोगों ने भारत हमारा स्वाभिमान का लगाया नारा।

protest

जिस तरह से लंदन में भारतीय हाई कमीशन के सामने तोड़फोड़ की घटना सामने आई और तिरंगे का अपमान हुआ उसके बाद दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन के सामने सिख समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग ब्रिटिश हाई कमीशन के सामने पहुंचे और नारेबाजी लगाई। सिख समुदाय के लोग तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे, इसके साथ ही उनके हाथ में बैनर था, भारत हमारा स्वाभिमान है। सिख समुदाय के प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।

गौर करने वाली बात है कि रविवार को लंदन में भारतीय हाई कमीशन के सामने कुछ खालिस्तान समर्थकों ने हाई कमीशन पर तिरंगा उतार दिया। जिस तरह से खालिस्तानियों ने यह हरकत की उसके बाद भारत में सिख समुदाय के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लंदन में खालिस्तान समर्थकों हरकत पर सिखों ने इनके खिलाफ प्रदर्शन किया और खालिस्तान के खिलाफ बैनर-पोस्टर लहराया। सिखों का कहना था कि तिरंगे का स्वाभिमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि जिस तरह से भारत में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, उसके बाद खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने यहा तोड़फोड़ की और तिरंगे को उतार दिया। लंदन में हुई इस हरकत पर भारत ने विरोध जताया और दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया। हालांकि इस घटना के बाद लंदन में भारतीय हाई कमीशन पर पहले से भी बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है। लंदन में प्रदर्शनकारियों ने अमृतपाल सिंह को आजाद करने के लिए पोस्टर लहराए, लोगों ने हमे न्याय चाहिए का नारा लगाया, साथ ही हम अम-तपाल के साथ हैं का पोस्टर लहरा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+