अमेरिका में 3 सप्ताह में तीसरी बार सिख पर अटैक, अकाली नेताओं ने सुषमा से दखल देने को कहा

न्यूजर्सी। अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों पर लगातार अटैक हो रहे हैं, ताजा मामला न्यूजर्सी का है, जहां एक सिख व्यक्ति को चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। त्रिलोक सिंह नाम के सिख को उसके स्टोर में मृत पाया गया। गुरुवार को मृतक के चचेरे भाई ने त्रिलोक को स्टोर के अंदर मृत हालत में देखा। उनके सीने पर किसी धारदार हथियार से किए हमले का घाव था। अमेरिका में पिछले तीन सप्ताह में यह तीसरी घटना है, जब सिख समुदाय पर अटैक हुआ है।

US में सिख की हत्य, अकाली नेताओं ने सुषमा से दखल देने को कहा

ऐसेक्स काउंटी प्रोसेक्यूटर ने इसे हत्या करार दिया है। हालांकि, हत्या पीछे अभी तक हत्या कारण पता नहीं चल पाया है। त्रिलोक सिंह को बहुत दयालु व्यक्ति के रूप में जाता था। त्रिलोक सिंह का परिवार भारत में रहता है। वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए खुद का स्टोर चला रहे थे। इस घटना के बाद, उनके परिवार ने अब स्टोर को बंद कर दिया है। पड़ोसियों के मुताबिक, पिछले छह साल से सिंह यहां दुकान चला रहे थे।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर रिलिजन एंड मीडिया की एक विजिटिंग स्कॉलर सिमरन जीत सिंह और सिख गठबंधन के लिए एक सीनियर रिलीजियन फेलो ने सिंह की मौत को दुखद बताते हुए ट्वीट किया, 'यह पिछले तीन हफ्तों में सिख पर तीसरा हमला है। इतने उदासी भरी घटनाओं को देखते हुए थक गए हैं।' इससे पहले 31 जुलाई को 50 साल के सुरजीत माल्ही को एक कैंपेन में लोगों ने मिलकर पीट दिया था। उसके बाद, 6 अगस्त में कैलिफॉर्निया में 71 वर्षीय साहिब सिंह जब मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी दो लोगों ने उन्हें पीट दिया था।

अमेरिका में सिखों पर बढ़ रही लगातार घटनाओं के बाद, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) नेता सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अमेरिकी अधिकारियों के साथ मामला उठाने की अपील की है। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अमेरिका में घृणा अपराध अब खतरनाक स्तर तक पहुंच रहे हैं। 3 सप्ताह में तीसरे सिख पर हमला किया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और अधिकारियों के साथ इस मामले को अपील करने के लिए अपील करती हूं। परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदना।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+