पश्चिम बंगाल बीजेपी में असंतोष के संकेत, आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे राहुल सिन्हा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बंगाल इकाई में असंतोष की सुगबुगाहट के बीच दो बार के राज्य पार्टी अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में भाग लेने के लिए सिन्हा नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान वह संगठन से जुड़े विभिन्न पक्षों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि शनिवार को भाजपा नेता राहुल सिन्हा को राष्ट्रीय समिति से हटाए जाने के बाद बंगाल में बीजेपी के अंदर असंतोष पैदा हो गया था। बुधवार को उन्होंने कहा था कि वह केंद्रीय नेतृत्व को इस बात से अवगत कराएंगे कि बंगाल इकाई में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।

Signs of discontent in West Bengal BJP Rahul Sinha will meet Amit Shah in delhi

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि बंगाल की बीजेपी इकाई में पुराने नेता असंतुष्ट हैं। उन्होंने 40 सालों से पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया है। आज मुझे पार्टी से यह पुरस्कार मिला कि तृणमूल से भाजपा में आये नेताओं के लिए मुझे पद से हटा दिया गया। मैं राष्ट्रीय नेताओं से अपनी शिकायतों के बारे में बात करूंगा। सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने के बाद उन्हें बातचीत के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया गया था। सिन्हा ने पद से हटाये जाने पर रोष प्रकट किया था, जिसके बाद अमित शाह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक में भाग लेने के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें: हनुमान भक्त बने कमलनाथ, क्या भगवाकरण में ही कांग्रेस ढूढ़ रही बीजेपी की काट ?

इस बैठक में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहेंगे। बुधवार को उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी एक बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य की कोर समिति के वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित होंगे। हम संगठन के विभिन्न पक्षों पर चर्चा करेंगे। राहुल सिन्हा की नाराजगी को लेकर जब दिलीप घोष से पूछा गया तो उन्होंने कहा, सिन्हा को भी इस बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, इसलिए वह दिल्ली पहुंचे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+