SIFF Young Artiste 2020: यंग आर्टिस्ट ने अपने स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए टॉप 100 फाइनलिस्ट की घोषणा की
बेंगलुरू। संगीत और नृत्य की विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता एसआईएफएफ यंग आर्टिस्ट 2020 (SIFF Young Artiste 2020) के 100 फाइनलिस्ट घोषित कर दिए गए हैं। इसके लिए देशभर के 11-18 साल की उम्र के 12 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। इस साल की शुरुआत में कार्यक्रम को दिग्गज कलाकारों जैसे अमजद अली खान, शोवना नारायण, अरूणा साईराम, टेंरेस लुईस और शाल्मली खोलगड़े ने लॉन्च किया था। अब इन 100 फाइनलिस्ट को 25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाला मेंटरशिप प्रोग्राम और फाइनल में कैश अवॉर्ड भी शामिल है। फिलहाल फाइनलिस्ट यंग आर्टिस्ट एडवांस्ड मेंटरशिप प्रोग्राम (YAMP) में शामिल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्र को लेकर जरूरी परामर्श दिए जाएंगे।

संगीत और नृत्य जगत के कलाकार डॉ. एल सुब्रमण्यम, कविता कृष्णमूर्ति और माधवी मुद्गल प्रतिभागियों को परामर्श देंगे। इनके साथ ही इन क्षेत्र के विशेषज्ञ जैसे रुकमणी विजयकुमार (भरतनाट्यम), अनुपमा भागवत (सितार / सरोद), निकिता गांधी (भारतीय और पश्चिमी वोकल), सागर बोरा (हिप-हॉप) तथा अन्य लोग अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सेशन भी लेंगे। फिनाले का आयोजन कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए किया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा जारी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन भी होगा। यंग आर्टिस्ट की को-फाउंडर कविता अय्यर का कहना है, 'इन असाधारण प्रतिभाओं को जानने से बेहद खुशी मिल रही है और हम चयनित फाइनलिस्ट घोषित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हम मेंटर्स और ज्यूरी के आभारी हैं, जो इस प्रयास में हमारे साथ जुड़ने के लिए राजी हुए।'
यंग आर्टिस्ट के सीजन 1 में देशभर के बच्चों ने आवेदन किया था। जिसकी अपार सफलता के बाद ये प्रयास ऐसे ही जारी है। इस साल कोरोना वायरस लॉकडाउन लगने के बावजूद भी ये पहल आगे बढ़ी। सभी सावधानी बरतते हुए ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ऐसे छात्र भी आए जिनके परिवार में कोई ना कोई कलाकार रहा है। साथ ही ऐसे परिवार से भी छात्र आए जहां उनकी पसंद की कला का किसी को अनुभव नहीं है। जो कला किसी अन्य स्थान पर मशहूर है, उसी में किसी अन्य राज्य के बच्चे में रुचि देखी गई। जिससे इतना जरूर समझ में आया कि कला कोई भेदभाव नहीं करती, वह कोई सीमा नहीं जानती। कोई भी कलाकार हो सकता है!
एसआईएफएफ के ट्रस्टी संदीप सिंघल कहते हैं, 'भारत में युवा कलाकारों की छिपी क्षमता को पहचानने और उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर का मंच देने के लिए यंग आर्टिस्ट (Young Artiste) की स्थापना की गई है। ताकि इन कलाकारों को अपने कौशल में महारथ हासिल करने के लिए राह मिल सके। मेंटरशिप कार्यक्रम और विविध कलाओं के बारे में जानने से भी इनके ज्ञान का दायरा बढ़ेगा।' आपको बता दें फिनाले के परफॉर्मेंस की तैयारियों में YAMP मास्टरक्लास और वर्कशॉप को शामिल करेगा। यंग आर्टिस्ट के पास ज्यूरी का एक पैनल होगा, जो कार्यक्रम की शुरुआत से ही इस प्रक्रिया में शामिल रहे हैं और यही विशेषज्ञ 20 श्रेणियों में प्रत्येक के लिए वर्कशॉप्स भी लेंगे।
यंग आर्टिस्ट मेंटर, डॉ. एल. सुब्रमण्यम ने कहा, 'मुझे यंग आर्टिस्ट मेंटरशिप प्रोग्राम से जुड़कर खुशी हो रही है। भारत एक ऐसा देश है जो छिपी हुई प्रतिभाओं से भरा हुआ है, जिसकी खोज की जा रही है। इन नए कलाकारों से मिलना वास्तव में उत्साहजनक है। मैं हमारे देश के प्रतिभाशाली युवाओं की खोज करने जैसा अद्भुत काम करने के लिए SIFF- यंग आर्टिस्ट की सराहना करता हूं।' आपको बता दें यंग आर्टिस्ट एडवांस्ड मेंटरशिप प्रोग्राम कला शिक्षा में गेम चेंजर साबित हुआ है। जो भारत में छात्रों के लिए पथप्रदर्शक तो बन ही रहा है, साथ ही समान कला में निपुण लोगों के लिए समुदाय का निर्माण कर रहा है। 100 फाइनलिस्ट की सूची देखने के लिए आप यंग आर्टिस्ट की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
शीर्ष 100 युवा कलाकारों की यात्रा-
यंग आर्टिस्ट 2020 भारत के स्कूली बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता है। जिसका उद्देश्य छात्रों को प्रेरणा और मान्यता प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के जरिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। और अब सभी 20 श्रेणियों के फाइनलिस्ट्स को 25 लाख रुपये की 100 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र प्रतिभाओं को ढूंढना और कला के माध्यम से उनकी यात्रा में उनका समर्थन करना है। अब छात्रों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। देश के बेहतरीन और प्रसिद्ध कलाकार जैसे अमजद अली खान, टेरेंस लुईस, शोवना नारायण, शाल्मली खोलगड़े, अरुणा साईराम और कई अन्य छात्रों को गाइडेंस देंगे।
- यंग आर्टिस्ट 2020 (Young Artiste 2020) के फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- यंग आर्टिस्ट 2020 (Young Artiste 2020) के ट्विटर पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- यंग आर्टिस्ट 2020 (Young Artiste 2020) के इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- यंग आर्टिस्ट 2020 (Young Artiste 2020) की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
एसआईएफएफ क्या है-
एसआईएफएफ की फुल फॉर्म सिंघल अय्यर फैमिली फाउंडेशन है। जो कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू में स्थित एक परोपकारी संगठन है। इसकी स्थापना बेहतर शिक्षा की दिशा में काम करने और भारतीय संगीत एंव कला के प्रति प्यार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
-
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications