सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मुठभेड़ में दो हत्यारों को मार गिराने के बाद इलाका सील, आवाजाही पूरी तरह बंद

पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारों को चार घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया। अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव के एएसआई सरबजीत सिंह ने कहा कि हमने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

चंडीगढ़, 21 जुलाई : पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारों को चार घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया। अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव के एएसआई सरबजीत सिंह ने कहा कि हमने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इधर किसी तरह की कोई आवाजाही नहीं है। एरिया सील होने के बाद लोगों को इधर आने की एंट्री नहीं है। करीब 300 पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ को अंजाम दिया।

दो हत्यारे मारे गए

दो हत्यारे मारे गए

पंजाब पुलिस ने दो शूटर्स को ढेर कर दिया। पुलिस ने अमृतसर के एक गांव में शूटर्स को घेर लिया था। जहां दोनों तरफ से फायरिंग की आवाजें आ रही थी। अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच यह मुठभेड़ हुई।

तीन पुलिसकर्मी भी घायल

तीन पुलिसकर्मी भी घायल

पुलिस ने बताया कि शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मनु खुसा मारे गए। वहीं तीन पुलिसकर्मी के भी घायल हो गए। एक पत्रकार को भी गोली लगी है। साथ ही दो स्थानीय लोग घायल हुए।

दोनों की मुठभेड़ हुई

दोनों की मुठभेड़ हुई

एडीजीपी पंजाब प्रमोद बान ने कहा कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 2 शूटर मनु और रूपा फरार थे, दोनों की मुठभेड़ में मौत हुई। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं।

एके 47 बरामद

एके 47 बरामद

मौके से एक एके-47 और पिस्टल बरामद हुई। मौके से एक बैग भी पुलिस को बरामद हुआ है। इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी की आवाजाही नहीं है।

क्या बोले एडीजीपी

क्या बोले एडीजीपी

एडीजीपी ने शूटर्स के होने की खबर के बारे में बताया कि हम सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों पर नजर बनाए हुए थे। हमारी टास्क फोर्स ने इस इलाके में कुछ हलचल देखी। हमने उस पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के कातिलों से मुठभेड़, 2 शूटर्स को पुलिस ने किया ढेर, 3 पुलिस वाले भी घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+