Sidhu Moosewala: अजरबैजान से भारत लाया गया मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई, खुलेंगे कई राज
Sidhu Moosewala Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया है।
स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के साजिशकर्ता सचिन बिश्नोई को अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया गया है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त 2022 में दिल्ली सीपी और DG NIA के साथ बैठक की और दोनों संगठनों को नार्को-आतंकवाद और संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ काम करने का निर्देश दिया...आज सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी सचिन बिश्नोई को बाकू, अजरबैजान से प्रत्यर्पित किया गया है। आगे पुलिस रिमांड पर लेंगे और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेंगे।
इससे पहले 30 जुलाई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सचिन विश्नोई को भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हुई थी।
लॉरेंस का भांजा सचिन खोलेगा राज
मालूम हो कि सचिन बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है, जो मूसेवाला के मर्डर के कुछ दिन पहले दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट के जरिए फरार हो गया था। ऐसे में अब सचिन बिश्नोई के भारत आने पर इस हत्याकांड से जुड़े कई बड़े राज खुलेंगे।
पिछले साल मई में भागा था अजरबैजान
आपको बता दें कि लॉरेंस के भांजे गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को हाल ही में अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था। सचिन ने सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का पूरा प्लान बनाया था। और फिर फर्जी पासपोर्ट के सहारे पिछले साल मई में अजरबैजान भाग गया था।
गैंगस्टर विक्रम बरार भी गिरफ्तार
वहीं इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बरार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत निर्वासन के बाद गिरफ्तार किया है। विक्रम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साथ-साथ कई टारगेट किलिंग का आरोपी है।
सिद्धू को मारी गई थी 24 गोलियां
गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाबी मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोलियों से भूनकर उसके गांव मूसा में हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी कनाड़ा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। वहीं एक इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरें बिश्नोई ने कबूल किया था कि अपने एक साथी की हत्या का बदला लेने के लिए उनके गैंग ने ही मूसेवाला की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications